धौनी के फार्म हाउस पर निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप, रेस्क्यू एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2026

धौनी के फार्म हाउस पर निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप, रेस्क्यू एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) के रांची स्थित भव्य फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक खतरनाक और जहरीला कोबरा सांप निकल आया।

फार्म हाउस के विशाल परिसर में रेंगते हुए कोबरा को देखते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों के पसीने छूट गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त धोनी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

रेस्क्यू के दौरान घायल हुआ कोबरा(MS Dhoni Farm House Cobra)
फार्म हाउस में सांप की खबर फैलते ही कर्मचारियों ने बिना देर किए तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने भारी मशक्कत और बेहद सावधानी के साथ जहरीले कोबरा का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान कोबरा को पकड़ते समय उसे हल्की चोटें भी आईं।

See also  चतरा में SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद एक्सपर्ट्स द्वारा तुरंत उसका प्राथमिक उपचार (First Aid) किया गया, ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ हो सके। उपचार पूरा होने के बाद कोबरा को जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की योजना बनाई गई है।

7 एकड़ में फैला है धौनी का ‘कैलाशपति’
महेंद्र सिंह धौनी का यह बहुचर्चित फार्म हाउस रांची के रिंग रोड के पास स्थित है और इसका नाम ‘कैलाशपति’ है। करीब 7 एकड़ में फैला यह फार्म हाउस चारों तरफ से घने पेड़-पौधों और प्राकृतिक हरियाली से घिरा हुआ है। सांप निकलने और रेस्क्यू होने की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, धोनी के फार्म हाउस के बाहर और आसपास लोगों व प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू खत्म होने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now