दो ट्रक के बीच में पिस गई कार; एक-एक कर पांच गाड़ियों की टक्कर में 2 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2024

accident_in_hazaribagh_jharkhand

झारखंड के हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में पांच गाड़ियां एक दूसरे टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। चौपारण की दनुआ घाटी में एक-एक कर पांच गाड़ियों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक टेंपो 40 फुट गहरे खाई में जा गिरी। टेंपो में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है और तीन लोग घायल हो गए हैं।

दो ट्रक के बीच में पिस गई कार

एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मारी जिससे वह खाई में जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक स्विफ्ट कार भी हादसे की चपेट में आ गई। वह जाकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन तभी पीछे से आ रही एक दूसरी ट्रक ने कार को टक्कर मारा। एक मिनी ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस तरह एक-एक कार पांच गाड़ियां हादसे की शिकार हुईं।

See also  रांची के जगन्नाथपुर से लापता बच्चा गाजियाबाद से बरामद, 6 मार्च को हो गया था गायब

रांची के RIMS की लिफ्ट में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, शोर मचाने पर पकड़ाया आरोपी

दो लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। तीन लोगों की हालत गंभीर है और तीन लोग घायल हो गए हैं।। टेंपो में सवार लोगों की मौत हुई है। टेंपो से सभी लोग धर्म सभा में शामिल होने चतरा जिले के तुलबुल करमा से शोभ बाराचट्टी बिहार जा रहे थे।

ट्रक से टक्कर के बाद 40 फुट खाई में टेंपो जा गिरी। वहीं ट्रक के बीच हादसे की शिकार हुई कार में चार लोग सवार थे। वो हजारीबाग से वापस डोभी बिहार लौट रहे थे। हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं अन्य तीन को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है।

जोबा माझी ने चंपाई को दे दी खुली चुनौती, हेमंत को बताया असली टाइगर, विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का किया दावा

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now