Ranchi के नामकुम में मां भवानी ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, बुधवार रात चारों ने दुकान को कर दिया खाली, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

रांची: राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ गया है। रांची के नामकुम इलाके में बुधवार रात मां भवानी ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उलातु रोड़ के सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास मां भवानी ज्वेलरी शॉप में लाखों रूपये की ज्वेलरी और कैश लेकर चोर फरार हो गये।

 

रांची के बुढ़मू में भेड़ियों का आतंकः दो लोगों पर हमला कर किया घायल, दहशत में इलाके के लोग
टाटीसिल्वे के रहने वाले ज्वेलरी शॉप के संचालक के मां भवानी ज्वेलर्स में बुधवार रात को चोरों ने घुसकर पूरे दुकान को खाली कर दिया। दुकान में रखे सोना और चांदी के आभूषण के साथ कैश भी लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि करीब 12 से 15 लाख रूपये की चोरी की गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

See also  रांची के चान्हो में सरहुल मेला दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, नाराज लोगों ने NH किया घंटों जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now