रांची के होटल से पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल हो गया गुम!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2024

रांची : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल रांची में गुम हो गया है। इसकी जानकारी संजय मांजरेकर ने चुटिया थाना पुलिस को दी है। इसके बाद सोमवार को दिन भर पुलिस मोबाइल खोजने में लगी रही।
संजय मांजरेकर चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रूके हुए थे। मोबाइल का अंतिम लोकेशन होटल के आसपास ही मिलता रहा। पुलिस ने सभी जगहों पर मोबाइल को ढूंढा लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने टेक्निकल सेल की इसमें मदद ली है। हालांकि इस संबंध में चुटिया थाना में कोई मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

See also  BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now