RKS कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2025

RKS कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

डेस्कः झारखंड-बिहार की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का आज (28 दिसंबर) की सुबह निधन हो गया। वह पिछले 15 दिनों से बीमार थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 87 साल थी।वह बेगूसराय के रामदिरी गांव के रहने वाले थे। रांची चेशायर होम रोड में भी उनका आवास है।

झारखंड में लैंड रिकार्ड में अब जेंडर कॉलम भी रहेगा, केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काम शुरू करने को कहा
रामकृपाल सिंह अपने पीछे दो बेटे सुधीर कुमार, रंजन कुमार, एक बेटी, दो पोता और दो पोती का भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। रामकृपाल सिंह का अंतिम संस्कार बेगूसराय के उनके पैतृक गांव में दिन के दो बजे किये जाने की सूचना है। उनके निधन की खबर से झारखंड-बिहार में शोक की लहर है।

बिहार में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 16 डिब्बे डिरेल, 3 नदी में गिरे
रामगकृपाल सिंह ने वर्ष 1973 में प्रोप्राइटरशिप के रूप में कंस्ट्रक्शन कारोबार में कदम रखा था। वर्ष 2003 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनायी। कंपनी इपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्टर, जिसमें सड़क, रेलवे, खनन, भवन निर्माण का काम करती है।

See also  सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी, ममता के दो मंत्रियों के घर ED की रेड

झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन ने ही रांची में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, समाहरणालय भवन, हाई कोर्ट, विधानसभा और कई प्रमुख सड़कें बनायी है। कुछ दिन पहले SBI देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची जारी की थी, जिसमें झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन से ‘कांट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now