- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 16 डिब्बे डिरेल, 3 नदी में गिरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2025

बिहार में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 16 डिब्बे डिरेल, 3 नदी में गिरे

डेस्कः शनिवार देर रात बिहार के जमुई जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए।हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

थावे मंदिर में चोरी के आरोपी का एनकाउंट, मां के मुकुट समेत आभूषण ले गए थे चोर
कहां हुआ हादसा: यह दुर्घटना आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग पर हुई। स्थान टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है। हादसा देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, जब मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी।
कई डिब्बे नदी में गिरे: रिपोर्ट्स के अनुसार, मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए।इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे बधुआ नदी में गिर गए, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए। सीमेंट के बोरे चारों ओर बिखर गए, जिससे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
रेल यातायात पर प्रभावित: हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। किउल-जसीडीह रेलखंड पर कई यात्री और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई। कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ और घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

See also  तमिलनाडु में रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस ट्रेन से टकराई, दो बच्चों की मौत कई घायल; गेटमैन पर लापरवाही का आरोप

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, राजभवन को सोहराय पेटिंग से सजाया गया
राहत कार्य शुरू: हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। झाझा और जसीडीह से राहत ट्रेनें और भारी मशीनरी मौके पर रवाना की गईं। रेल पुलिस, आरपीएफ और तकनीकी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेपटरी डिब्बों को हटाने का कार्य शुरू किया।
कोई हताहत नहीं: राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। मालगाड़ी होने के कारण इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
कैसे हुआ हादसा: रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी या ट्रैक में गड़बड़ी की जताई जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही रेल परिचालन बहाल किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है।

See also  पटना के अस्पताल में डॉ. सुरभि की हत्या, साइलेंसर लगाकर मारी 7 गोली; किसी को भनक भी नहीं लगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now