Ramgarh Road Accident : हेमंत सोरेन, कल्पना और बाबूलाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक, बड़ा सवाल कैसे खुला था स्कूल ? हादसे का जिम्मेदार कौन ?

ramgarh Road Accident

रांचीः  रामगढ़ रोड एक्सीडेंट के बाद झारखंड में शोक की लहर है । हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत से मातम है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने हादसे पर शोक जताया है । हेमंत सोरेन ने कहा है कि  रामगढ़ के गोला में स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक समेत 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। 

हेमंत सोरेन ने शोक जताया

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है ।

गोला में ऑटो पर पलटा आलू लदा ट्रक

गौरतलब है  कि रामगढ़ के गोला में  सुबह में भयानक सड़क हादसा हुआ है (Ramgarh Road Accident)। सड़क हादसा में तीन बच्चों की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि गुडविल मिशन स्कूल के बच्चे ऑटो में भर कर स्कूल जा रहे थे इसी दौरान हाईवे पर आलू भरा ट्रक पलट गया और ऑटो पर गिर गया जिससे मौके पर ही चालक समेत तीन बच्चों की जान चली गई । बताया जा रहा है कि कई बच्चे गंभीर तौर से घायल है । हादसे के बाद इलाके में मातम हैं । स्कूली बच्चों की उम्र 6-8 वर्ष तक की है ।

3 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने सभी ठंड की वजह से सभी निजी औऱ सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है । बावजूद इसके गोला का गुडविल मिशन स्कूल खुला रखा गया था । अगर कड़ाके की ठंड में स्कूल नहीं खोला जाता तो गोला के कई घरों का चिराग इस तरह नहीं बुझता।बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 12 बच्चे स्कूल जा रहे थे इसी दौरान ओवरटेक करता हुआ एक ट्रक आया और पलट गया जिससे आलू की बोरियां ऑटो पर गिरने लगीं और बच्चे चीखने लगे ।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now