रामगढ़: भुरकुंडा ओपी के सयाल पोड़ा गेट के पास कोयला कारोबारी ओमप्रकाश साव को एक युवक ने विवाद के बाद गोली मार दी। गोली ओमप्रकाश के कमर में लगी है। घायल अवस्था में ओमप्रकाश को रांची ले जाया गया जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि ओमप्रकाश अपने जीजा सयाल निवासी सह झामुमो नेता कृष्णा साव से मुलाकात कर बाईक से अपने घर पोड़ा कालोनी लौट रहा था। तभी पोड़ा गेट के समीप किसी बात को लेकर एक युवक से उसकी विवाद हो गई। इसी बकझक के दौरान युवक ने ओमप्रकाश को गोली मार दी। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




