Rakhi Shubh Muhurat : राखी बांधने के लिए दोपहर 1.24 बजे तक शुभ समय, राहुकाल में न बांधें रक्षासूत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

Raksha_bandhan

डेस्कः भाई बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेंगी। भाई भी उन्हें उपहार भेंट करेंगे। इसको लेकर घर परिवार में उत्साह का माहौल है। इस साल रक्षाबंधन पर खास यह भी है कि आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और जयद योग का महामिलन हो रहा है।

इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर एक बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होकर नौ अगस्त को दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक है। पंचागों के अनुसार उदयव्यापिनी पूर्णिमा में रखी का त्योहार मनाया जाता है। जिस वजह से आज यानी 9 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जा रह है।

ओबीसी ‘क्रीमी लेयर’ के लिए इनकम लिमिट फिर से तय करने की जरूरत: संसदीय समिति

आज पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय 5:27 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार का दोष नहीं माना जाएगा। इस वर्ष रक्षाबंधन के लिए पूरा दिन और पूरी रात्रि शुभ मानी गई है, हालांकि सबसे श्रेष्ठ समय सुबह 5:27 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक का रहेगा।

See also  गोड्डा में जज की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए भागलपुर रेफर

रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय – 05:47 ए एम से 01:24 पी एम

अवधि – 07 घण्टे 37 मिनट्स

इस दौरान न बांधें राखी- 09:07 ए एम से 10:47 ए एम तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान बहनें भाईयों को राखी न बांधें। राहुकाल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज अशुभ ग्रहों की दृष्टि नहीं है, इसलिए पूरे दिन बहने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। अगर आप किसी कारण से दोपहर 1.23 बजे तक राखी नहीं बांध पाएं हैं तो आज दिन में कभी भी राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने और पारिवारिक बंधनों को बढ़ाने में मदद करता है। रक्षाबंधन सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को एक साथ लाने और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

See also  बंटी यादव के परिवार से मिले खेसारी लाल यादव,बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती

प्यार में मिला धोखा, गर्लफ्रेंड के घर के पास प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

अनंत सिंह को चुनौती देने वाले मोनू सिंह को STF ने दबोचा, मोकामा पचमहला गोलीकांड में हुई गिरफ्तारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now