भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2025

भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत

भागलपुरः शाहकुंड से सुल्तानगंज से बीच रविवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में पलट गई जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। रात 12.50 बजे तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी कांवरिया शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे। महतो थान के पास ही यह हादसा हुआ है। घायल कांवरियों को रात के लगभग सवा बारह बजे शाहकुंड पीएचसी लाया गया। इसमें से एक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर शाहकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

दरभंगा-मधुबनी-पटना समेत इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोटरों के नाम, विदेशी कनेक्शन भी आया सामने
शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाली सड़क संकरी है और कई जगहों पर अभी लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है। घायल कांवरियों के अनुसार पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे। अधिकांश लोग शाहकुंड के पास खेरई गांव के रहने वाले थे। धमना नदी के पुल के पास यह घटना हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी डीजे गाड़ी से सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रहे थे। सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के बाद सभी जेठौरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना होने वाले थे। सोमवारी को जल चढ़ाने की योजना था।

See also  यूट्यूबर ब्लॉगर सौरभ जोशी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, भाऊ गैंग के सरगना "छोटा डॉन" ने दी धमकी

निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
इसलिए रविवार को देर रात घर से सुल्तानगंज के लिए निकले थे। मृतकों में पुरानी खेराई के संतोष कुमार, मनोज कुमार (24), विक्रम कुमार (23), कसबा खेरई के रवीश कुमार उर्फ मुन्ना कुमार (18) और अंकुश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा गाड़ी के चालक का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा सभी मृतकों को पानी से निकालने के बाद एंबुलेंस शाहकुंड पीएचसी लाया गया है।

वोटर लिस्ट लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उठाये सवाल,पूछा- एक ही मकान नंबर में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव कैसे!
मौके पर पहुंची शाहकुंड थाने की डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पिकअप वैन पानी भरे गड्ढे में गिरा था। गड्ढे से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। वहीं डीएसपी लॉ इन ऑर्डर नवनीत कुमार ने बताया कि शाहकुड एसएचओ से जानकारी मिली है कि कांवरियों को ले जा रही एक पीकअप वैन पानी में पलट गई है। अभी तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई है।

See also  ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग

टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल कर करता था ठगी का काम, 3 करोड़ का साइबर फ्रॉड करने वाले दिनेश कुमार को CID ने किया अरेस्ट 
जिंदा बचे कांवरिया पिंटू कुमार ने बताया घटनाक्रम
इस हादसे में जिंदा बचे पिंटू कुमार ने पूरी घटनाक्रम को बताया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण महतो थान के पास मिट्टी पर अचानक गाड़ी एक तरफ खींचाने लगी। शायद वहां पहिया फिसल रहा था। इसी क्रम में बगल से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में गाड़ी आ गई। इससे लोगों को करंट का झटका लगा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। पिंटू ने बताया कि करंट का झटका उसको लगा और वह दुर्घटना के समय दूर फेंका गया। लेकिन गाड़ी सवार अन्य लोग गाड़ी के साथ ही पानी में चले गए।
उसने बताया कि गाड़ी के पानी में जाने के बाद जब चीख-पुकार मचा तो पास के कुछ लोग दौड़कर पहुंचे। उस रास्ते से गुजर रहे लोग भी रुके। इसके बाद पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से पानी में गए लोगों को निकाला जा रहा था। लेकिन अधिकांश लोग अचेत थे और अस्पताल पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि गाड़ी में वे लोग 10 की संख्या में थे। घटना स्थल पर घुप अंधेरा छाया था।

See also  लोहरदगा में प्रेम-प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा:प्रेमिका 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now