मुझे पाला-पोसा, पापा को किडनी दी, उनकी कुर्बानी की कोई तुलना नहीं, रोहिणी आचार्या के लिए भावुक हुए तेजस्वी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2025

rohiniacharyavstejashwiyadav

Tejshwi Emotional for Rohini Acharya: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव के परिवार में घमासान मचा है। राजद से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी अपनी पार्टी बना ली तो रोहिणी आचार्या ने परिजनों समेत पार्टी के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोहिणी आचार्या को लेकर भावुक बयान दिया है। कहा है कि उनकी कुर्बानी की कोई तुलना नहीं है। बहन पर अंगुली उठाना बर्दाश्त नहीं करेंगे। तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला।

रोहिणी आचार्या के ट्वीट पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ” रोहिणी दी बड़ी बहन हैं, मुझे पाला है, पोसा है, बड़ा किया है। रोहिणी दी ने जो कुर्बानी दी है उसकी तुलना नहीं हो सकती क्योंकि शायद ही आज के जमाने में कोई अपने परिवार में किसी को किडनी दे। छपरा की जनता ही चाहती थी कि उन्हें छपरा से टिकट मिले और लालू जी ने सारण की जनता की बात सुनकर के रोहिणी जी को टिकट दिया। उनकी अपनी कोई लालसा कभी ना टिकट पाने में रही ना किसी को दिलाने में। उस समय भी सम्राट चौधरी ने क्या कहा था? ये लोग माई बहन की इज्जत करने वाले लोग नहीं हैं।

See also  '5 करोड़ रुपए या मेरे साथ हनीमून?' लड़की का अजीब सवाल, इंटरनेट पर बौराए लोग?

लीज डीड के लिए मांग रहे थे घूस, बिहार आवास बोर्ड के उपराजस्व अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “इतनी बड़ी कुर्बानी के बाद भी सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी ने किडनी लेकर बेटी को टिकट दिया। पिता और बेटी के रिश्ते पर इस तरह का लांछन लगाना भाजपा की संस्कृति है। रोहिणी दी शुरू से ही मुझे आगे बढ़ाने में और पार्टी को मजबूत करने में लगी रहीं। फेसबुक पर बीजेपी के लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। अब ट्रोलर मुझे भी गाली देता है, लालू जी को भी गाली देता है और सबको गाली देता है।

लेकिन जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं, हमारी बहनों पर उंगली उठा रहे हैं, यह बर्दाश्त के बाहर है। किसी की मां और बहन पर इस तरह का लांछन लगाना ठीक नहीं है। रोहिणी दी ने शुरू से ही हमारा साथ दिया है और मुझे आगे बढ़ाने में जो कर सकती थीं वह किया। कभी राज्यसभा या लोकसभा में पद पाने की इच्छा भी भी नहीं जताई। सारण की जनता चाहती थी कि यह लालू जी की सीट है, जिन्होंने उन्हें जीवन दान दिया है वह चुनाव लड़े तो लड़ाया गया।”

See also  लालू राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता; वोट अधिकार यात्रा पर संजय जायसवाल का तंज

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा एक मात्र लक्ष्य है बिहार में इस सरकार को उखाड़कर नई सरकार बनाना। नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है। हम नया बिहार बनाना चाहते हैं।

IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now