लीज डीड के लिए मांग रहे थे घूस, बिहार आवास बोर्ड के उपराजस्व अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2025

बिहार में एक और घूसखोर अधिकारी हुआ अरेस्ट, विजलेंस ने सीवान से राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पटनाः बिहार राज्य आवास बोर्ड के उपराजस्व अधिकारी रितेश कुमार वर्मा को 30 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरोपित को उसके बिहार राज्य आवास बोर्ड स्थित कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपित अफसर उनके बिहार राज्य आवास बोर्ड के तहत आने वाले भूखंड की बकाया राशि की गणना और लीज डीड की अनुमति पत्र जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं।

निगरानी की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी पवन कुमार -1 के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को पैसे लेते पकड़ लिया। निगरानी की टीम अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। उसके बाद उसे विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वहीं पटना के बहादुरपुर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) अजय कुमार को सात हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को आरोपित दारोगा को थाने से ही गिरफ्तार किया। दारोगा प्राथमिकी में नाम शामिल नहीं करने के एवज में घूस मांग रहा था।

See also  Vaibhav Sooryavanshi ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 चौके, 8 छक्के और 324 स्ट्राइक रेट के साथ श्रीलंका को दिया करारा जवाब

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस वर्ष अब तक 86 प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें ट्रैप संबंधी 70वां कांड है। इन मामलों में अब तक 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से अब तक कुल 27.93 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

पटना PMCH में सर्जरी के समय ऑपरेशन थियेटर की छत गिरी, डॉक्टर के पैर में लगी चोट, नर्स बाल-बाल बची

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now