बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित

बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित

डेस्कः बिहार में मानसून सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। गयाजी में रातभर हुई बारिश का असर आम जन जीवन पर पड़ा है। यहां कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया तो वहीं लगातार तेज बारिश की वजह से पहाड़ से गिरकर मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। रेल पटरी पर मलबा गिरने से कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। गयाजी जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां शेरघाटी शहर के पलकिया शेरपुर और फतेहपुर आदि को जोड़ने वाली सड़क के बीच बना पुल बह गया। शेरघाटी की मोरहर नदी में जबरदस्त पानी आया है।

gaya rain 1752637526248 1752637526491

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
इमामगंज में 24 घंटे से लगातार हो से से पकरी गुरिया गांव के बधार में बाढ़ आ गई है। बारिश से आई तबाही की वजह से धान की फसल यहां बह गई और किसान परेशान हो गए हैं। इसके अलावा बोधगया के निचले इलाकों में कई घरों में भी पानी घुस गया। इन घरों में रहने वाले लोग काफी मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 08.39.17 1752638309415

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर
इधर गया-कोडरमा रूट पर बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया। रेल ट्रैक पर मलबा गिरने की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। अप लाइन में सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक, लगातार तेज वर्षा होने से रात 11 बजे पहाड़ से मलवा खिसककर रेल पटरी पर आ गिरा।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 08.52.11 1752638054127

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल
इसके बाद आरपीएफ और रेल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इस ट्रेक पर ट्रेनों का परिचालन रुकवाया गया। अधिकारी और कर्मी तुरंत राहत कार्यों में जुट गए। कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद रेल पटरी से मलबा हटाया जा सका। अप लाइन पर सुबह छह बजे से और डाउन लाइन पर रात 2 बजे से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये
प्रभावित ट्रेनों की सूची
3010 डाउन देहरादून एक्सप्रेस
हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस
धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस
नेताजी हावड़ा-कालका मेल
गंगा -दामोदर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now