देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में भक्तों को दिये गये पुराने शीघ्रदर्शनम कूपन, अधिकारी बोले- एजेंसी को जारी होगा शॉ-कॉज

देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में भक्तों को दिये गये पुराने शीघ्रदर्शनम कूपन, अधिकारी बोले- एजेंसी को जारी होगा शॉ-कॉज

देवघरः बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के शीघ्रदर्शनम प्रवेश द्वार पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी की मच गयी, जब कूपन स्कैन करने के बाद गेट खुलना बंद हो गया। एक के बाद एक तीनों गेटों पर यही स्थिति बनते ही श्रद्धालुओं के बीच फर्जी टिकट की चर्चा तेज हो गयी और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख इसकी सूचना मंदिर कंट्रोल रूम में तैनात दंडाधिकारी को दी गयी। मौके पर पहुंचे दंडाधिकारी कमलेश कुमार ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की और तत्काल मैन्युअल व्यवस्था लागू कर एक-एक कूपन की जांच कर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया गया।

धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार और सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार को सूचना दी गयी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि कूपन सिस्टम संचालित करने वाली एजेंसी की लापरवाही से गड़बड़ी हुई है। करंट रिचार्ज कूपन की जगह पुराने रिचार्ज कूपन को ही काउंटर तक भेज दिया गया, जिन्हें श्रद्धालुओं को जारी कर दिया गया। इस दौरान कुल 42 पुराने कूपन जारी किये गये। इससे शीघ्रदर्शनम का गेट नहीं खुला और मंदिर प्रबंधन को उन श्रद्धालुओं को मैन्युअल इंट्री करानी पड़ी। इससे मंदिर को प्रति कूपन 300 रुपये के हिसाब से 12600 रुपये का सीधा नुकसान हुआ। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था में पारदर्शिता और जिम्मेदार एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  बिहार में फर्जी थाना खोला, 500 लोगों को नकली वर्दी पहनाकर बनाया सिपाही, वसूली का हैरान करने वाला खेल

बिहार में SDPO निकले धनकुबेर, पत्नी और महिला मित्र के नाम पर 11 प्लॉट, महंगी गाड़ियों का शौक
इस पूरे मामले पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि एजेंसी की गलती के कारण 42 पुराने कूपन जारी किये गये, हालांकि सभी भक्तों को सम्मान के साथ दंडाधिकारी की मौजूदगी में मंदिर में प्रवेश कराया गया। मंदिर को जो नुकसान हुआ है, उसे एजेंसी से वसूला जायेगा। वहीं मामले को लेकर एजेंसी को शो-कॉज किया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now