हजारीबाग में सेक्स रैकेट को लेकर कई होटलों में छापेमारी, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, हिरासत में लिये गए लड़के-लड़कियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

हजारीबाग में सेक्स रैकेट को लेकर कई होटलों में छापेमारी, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, हिरासत में लिये गए लड़के-लड़कियां

हजारीबागः जिले में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कई होटलों में देह व्यापार की सूचना के बाद छापेमारी की गई।

WhatsApp Image 2025 08 19 at 15.23.07 fb014eab

नाबालिग से दोस्ती की, होटल ले जाकर रेप किया और वीडियो बनाया; फिर करने लगा ब्लैकमेल
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं 6 अन्य दंडाधिकारी के साथ जिले के छह होटलों में अवैध देह व्यापार की सूचना के छापेमारी की गई। होटल रेस्टूरेंट 7 डेज, होटल रुकमणी, होटल 2 ईट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक, होटल रेस्टोरेंट वर्णिका में पुलिस बल की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन होटलों में छापेमारी के बाद सेक्स रैकेट में शामिल कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को छापेमारी के दौरान होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले।

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना

See also  बिहार के नवादा में मानवता शर्मसार, मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, स्ट्रेचर दिया, बदले में पत्नी-बेटे को रखा गिरवी

पकड़ी गई युवतियों में कुछ इंटर की छात्राएं भी शामिल  हैं। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त निगरानी के बाद अचानक छापेमारी कर बड़े रैकेट का खुलासा किया गया। एसपी अंजनी अंजनी ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई देह व्यापार में संलिप्त लोगों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है।पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और होटल संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया है। विशेषकर होटल संचालकों में खौफ व्याप्त है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now