नाबालिग से दोस्ती की, होटल ले जाकर रेप किया और वीडियो बनाया; फिर करने लगा ब्लैकमेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

मध्य प्रदेश में नौंवी क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया। आरोपी ने बहला फुसलाकर उससे दोस्ती की। उसके बाद होटल में ले जाकर रेप किया और वीडियो बना भी ली। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर उसे होटल ले जाकर उसके साथ गलत काम करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लेडी डॉन निशि पांडे को मिली झारखंड हाईकोर्ट से जमानत, गैंगवार को लेकर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी राहुल सेन से थी। स्कूल जाते समय आरोपी ने उसे दोस्ती का वास्ता देकर होटल ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया।

See also  पटना में लिफ्ट देने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में पति के सामने लूटी इज्जत

आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। धमकी के कारण छात्रा चुप रही। बाद में आरोपी छात्रा को उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में परेशान होकर छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर राहुल सेन नाम के युवक द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया। इस घटना का वीडियो बनाकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का एक सहयोगी अभी फरार है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर पर रेप का केस, शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से बार-बार संबंध बनाए; 3 बार गर्भपात भी कराया

See also  सेना को खुली छूट देने के बाद आज पीएम ले सकते हैं बड़ा फैसला! CCS की मीटिंग में क्या होने वाला है?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now