सदन में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहकर करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया-बाबूलाल मरांडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2024

Babulal

गिरिडीह। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि कांग्रेस के डीएनए में झूठ है। संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने जैसे झूठ बोलकर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में 99 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 60 साल से अधिक के शासन में भारत की विरासत को कभी दुनिया के सामने लाने का प्रयास नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के शासन में देश की विरासत को दुनिया के सामने लाया। भारत की पुरातन और नवीन दोनों चीजों को दुनिया के सामने लाया।

कौन है हाथरस (Hathras) में 137 लोगों की जान लेने वाला  विश्व हरि भोले बाबा, भीड़ से खुद पहले निकलने के लिए ले ली सैकड़ों लोगों की जान ?

See also  हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ JMM की संकल्प सभा, मुख्यमंत्री बोल- 'न तो झारखंड झूकेगा न झारखंडी झूकेगा'

बाबूलाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन के अंदर और बाहर का अंतर समझ में नहीं आ रहा है। वे 2004 से लगातार सदन में हैं और सीनियर हैं, पर सदन में राहुल गांधी की जो मानसिकता है उसमें तानाशाही झलकती है। सदन में हिंदुओं को हिंसक बताकर राहुल गांधी ने देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। इस पर राहुल गांधी को देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली है। इसे कांग्रेस वाले पचा नहीं पा रहे हैं। सदन में राहुल गांधी झूठी बातों को रखने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की विरासत को दुनिया के सामने लाया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कभी भी देश की विरासत को दुनिया के सामने नहीं लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विरासत को दुनिया के सामने ला रहे हैं। राम काल, कृष्ण काल पर देश में शोध हो रहा है। भारत की पुरातन और नवीन दोनों चीजों को सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया थी। हमारे देश की समृद्धशाली विरासत को कांग्रेस ने समाप्त कर दिया। पीएम मोदी ने 10 साल में भारत की विरासत को दुनिया के सामने लाने का काम किया है। अयोध्या, मथुरा, काशी पर आज दुनिया शोध कर रही है।

See also  1947 में देश का शरीर आजाद हुआ, आत्मा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई- केंद्रीय कैबिनेट का रिजोलुशन

अपनी पीठ थपथपा रहा है जेएमएम

हेमंत सोरेन द्वारा लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होने के बयान पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें जीती हैं। 50 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए ने बढ़त बनाई। चुनाव में झारखंड की जनता ने राज्य सरकार के विरुद्ध वोट किया। बावजूद इसके झामुमो अपनी पीठ खुद थपथपाने का काम कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साव, चुन्नूकांत, प्रकाश सेठ, सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, राजेश जयसवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

गढ़वा में बंगाल जैसी घटना: बीच सड़क पर प्रेमी जोड़ी को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now