- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दशरथ मांझी के परिवार के लिए नया घर बनवा रहे है राहुल गांधी, जून में बेटे और पोती से गहलौर जाकर की थी मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

गयाजीः माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार की मदद करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सामने आये है। राहुल गांधी दशरथ मांझी के परिवार उस सपने को पूरा कर रहे है जिसे दशरथ मांझी और सरकार पूरी नहीं कर सकी। जून 2025 में राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के पैतृक गांव गहलौर का दौरा किया था उसके ठीक एक महीने के अंदर उनके परिवार के लिए नया घर बनना शुरू कर दिया है।

1200 675 24617393 thumbnail 16x9 gaya

राहुल गांधी की दलित पॉलटिक्स बिगाड़ देगी नीतीश और मांझी का खेल! गया में दशरथ मांझी के परिवार से मिलकर खेल दिया मास्टरस्ट्रोक
जून में जब राहुल गांधी गहलौर आये थे तो दशरथ मांझी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी थी और मिट्टी के घर में परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने परिवार के लोगों के साथ संवाद में किसी तरह का कोई वादा नहीं किया था। लेकिन अचानक से एक दिन दशरथ मांझी का घर बनाने के लिए टीम आई तो सभी को आश्चर्य हुआ। गुपचुप तरीके से राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के घर का सर्वेक्षण कराया और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को इसकी निगरानी सौंप दी।

24617393 gaya2
oplus_0

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय
दशरथ मांझी का पूरा परिवार पक्का मकान बनाये जाने को लेकर खुश है। उनका कहना है कि कई बड़े नेता और अभिनेता उनके घर आए लेकिन जो काम राहुल गांधी ने किया वो अब तक किसी ने नहीं किया था। बिना किसी घोषणा और दिखावा के वो ऐसा काम कर रहे है जिसके बारे में उन्होने उम्मीद भी नहीं की थी।

See also  कौन हैं मुनिया देवी, जिन्हें भाजपा ने कल्पना सोरेन के खिलाफ गांडेय से मैदान में उतारा

24617393 gaya9

दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
राहुल गांधी की पहल पर दशरथ मांझी के परिवार के लिए चार कमरों का पक्का मकान बन रहा है। इंजीनियर और ठेकेदार जल्द से जल्द मकान तैयार करना चाह रहे है। दशरथ मांझी के संघर्षों की विरासत को सम्मान देने की एक सच्ची मिसाल बन रहा है वह नया घर, जो अब उनके बेटे भगीरथ मांझी के परिवार के लिए बनाया जा रहा है। करीब एक कट्ठा जमीन पर बन रहे इस पक्के मकान की फ्रंट चौड़ाई 36 फीट है। घर में 10×12 फीट के चार कमरे बनाए जा रहे हैं, साथ ही एक छोटा हॉल (8×8), एक किचन और एक बड़ा बाथरूम भी शामिल है।

24617393 gaya1
oplus_0

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी
भगीरथ मांझी ने बताया कि उनके घर का निर्माण सासाराम के एक ठेकेदार के जरिए कराया जा रहा है, जिसे खुद राहुल गांधी ने नियुक्त किया है।निर्माण कार्य में जुटे कारीगर और मजदूर सासाराम और डेहरी से आए हैं। फिलहाल निर्माण कार्य छत की ढलाई के चरण में पहुंच चुका है, जिसकी सेंटरिंग का काम शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होते ही घर के आगे बाउंड्री बनाई जाएगी।

See also  अंडों पर लिखना होगा एक्सपायरी डेट, UP सरकार का आदेश

PM मोदी ने चंपारण में कर दिया क्लीयर, नीतीश के नाम पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा इलेक्शन को लेकर दिया नया नारा

दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने नया घर बनने को लेकर कहा कि ” राहुल गांधी हमारे घर का ऐसा निर्माण करवा रहे हैं, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हम गरीब लोग हैं, इतने सुंदर और पक्के मकान का निर्माण करना हमारे बस की बात नहीं थी, लेकिन राहुल गांधी ने हमारी गरीबी को समझा और खुद फैसला किया कि वे हमारे लिए यह घर बनवाएंगे।”

मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती BJP,उनको पार्टी की जरूरत नहीं, निशिकांत दुबे ने योगी के दावे को फिर किया खारिज
भागीरथ मांझी का घर बना रहे कारीगर ने बताया कि “मैं सासाराम का रहने वाला हूं और हमारे ठेकेदार को कांग्रेस के नेता ने यह काम दिया है. हम लोग दशरथ मांझी के परिवार के लिए मकान बना रहे हैं। हम बाबा दशरथ मांझी को व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा नहीं जानते, लेकिन उनका परिवार सचमुच गरीब हैं। सुना है राहुल गांधी जी इस मकान का निर्माण करवा रहे हैं, जो गरीबों के लिए अच्छा काम करते हैं। हमने अपने ठेकेदार से कहा है कि जब राहुल गांधी गृह प्रवेश के लिए आएं तो हमें भी उनसे मिलने का मौका दें। मकान का नक्शा हमें दिया गया था और उसी के अनुसार हम निर्माण कर रहे हैं।”

See also  बिहार के जीजा का यूपी में खूनी खेल! कमरा बंद कर साली को मारी गोली, फिर खुद का भेजा उड़ाया, 9 महीने पहले हुई थी शादी

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार
भगीरथ मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मेरे पिता बाबा दशरथ मांझी के लिए कुछ काम किए हैं, लेकिन हमारे परिवार के लिए कुछ खास नहीं किया। हमारी गरीबी को राहुल गांधी ने समझा है, वह एक बड़े दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने बिना मांगे ही हमारी मजबूरियों को समझकर कदम उठाए हैं। हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी हमारे लिए चुनाव लड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जब उन्होंने बिना मांगे ही हमारा मकान बनवाया है, तो वे हमें टिकट भी देंगे।

24617393 gaya8

चंदन मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, सामने आया मोनू सिंह का नाम, तीन से पुलिस ने की पूछताछ
दशरथ मांझी ने 30 वर्षों तक कड़ी मेहनत संघर्ष से अकेले पहाड़ काट कर रास्ता बनाया था, वो सुर्खियों में तब अधिक आ गए थे जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2005 में उन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर सम्मानित किया था, दशरथ मांझी को एक बेटा भागीरथ मांझी और बेटी लौंगी देवी है और बेटी का देहांत हो चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now