PM मोदी ने चंपारण में कर दिया क्लीयर, नीतीश के नाम पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा इलेक्शन को लेकर दिया नया नारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, Video हुआ वायरल

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने बिहार चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश की। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे।

मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती BJP,उनको पार्टी की जरूरत नहीं, निशिकांत दुबे ने योगी के दावे को फिर किया खारिज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को की गई आर्थिक सहायता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार का गुणगान किया। साथ ही उन्होने आरजेडी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि एक समय था जब आरजेडी और कांग्रेस के राज में गरीबों को पक्का मकान मिलना असंभव था। जिन लोगों के राज में लोग घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे कि अगर रंग रोगन हो गया तो पता नहीं कि मकान मालिक को ही उठवा लिया जाए।

See also  झारखंड के स्कूलों में पढ़ायी जायेगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने लिया फैसला

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दे दिया। उन्होने अंत में वहां मौजूद लोगों से नारा लगवाया कि बनाएंगे नया बिहार फिर एक बार एनडीए सरकार। प्रधानमंत्री द्वारा इस नारा के लगाये जाने के बाद इस बात के संकेत मिल रहे है कि ये चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर नहीं बल्कि एनडीए के चेहरे यानी पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। इससे पहले जब भी बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए है उसके नारे नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही बनाए जाते थे। फिर एक बार नीतीश कुमार, बिहार में बहार हैं नीतीशे कुमार जैसे नारे विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल कर जनता के बीच स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि इस बार नीतीश की जगह एनडीए नाम का इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जाएगा। इससे पहले जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर एनडीए सरकार का स्लोगन लिखा गया था। प्रधानमंत्री के इस नारे ने अब चुनाव से पहले चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है।

See also  लेबनान में पेजर्स से हुआ सीरियल ब्लास्ट, आठ की मौत 2800 से ज्यादा घायल


पीएम मोदी के चंपारण में दिये गए नारे पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि चाचा चिपको जी के मचलते अरमानों पर करके कुठाराघात , मोदी जी ने कहा ” बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार ” ..
अरे मोदी जी.. विदाई की बेला में बेचारे बनाए जा चुके हमारे चाचा जी का दिल रखने के लिए ही सही , कम से कम एक बार तो कह देते ” फिर से नीतीशे कुमार” ..

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now