तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, दो वोटर आईडी मामले में बढ़ी बिहार के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, दो वोटर आईडी मामले में बढ़ी बिहार के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी (EPIC नंबर ) रखने के मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी प्रसाद यादव को पत्र लिख कर उनके द्वारा दिखाए गए ईपिक का ब्यौरा देने को कहा गया है।

WhatsApp Image 2025 08 03 at 17.40.35 6ef68160

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
आपको बता दें शनिवार को तेजस्वी ने अपने ईपिक नंबर के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होने की बात प्रेस कांफ्रेंस कर कही थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत के साथ उनका वोटर लिस्ट में नाम दिखाया था। जिसके बाद से तेजस्वी पर दो वोटर आईडी रखने के आरोप लग रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईपिक नंबर-RAB 2916120 साझा किया था। जो वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उन्होने वोटर लिस्ट से खुद का नाम कटने का दावा किया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत समेत उनका नाम वोटर लिस्ट में दिखाया था, जो क्रमांक- 416 है। जिसका ईपिक नंबर- RAB 0456228 जो 2015 की मतदाता सूची में भी मौजूद है। जिसके बाद से तेजस्वी पर दो वोटर आईडी होने के आरोप लग रहे हैं।

See also  बिहार की बेटी ने लिखा भावुक पत्र, पिता से मतदान करने की गुजारिश, जानिये क्यों हो रहा है वायरल

बिहार में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, दलित चेहरे और 6 बार के विधायक अशोक राम JDU में शामिल
बीजेपी और एनडीए के सहयोगी जेडीयू ने तेजस्वी के पास दो वोटर आईडी होने का आरोप लगाते हुए इसे अपराध बताया। चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच की मांग थी। अब आयोग ने तेजस्वी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now