रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, B JP की सदस्यता लेने से पहले हुई मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2025

रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, B JP की सदस्यता लेने से पहले हुई मुलाकात

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने गुरूवार को राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने झारखंड के मुद्दे पर चर्चा की। ओडिशा के राज्यपाल का पद त्याग करने के बाद रघुवर दास की संतोष गंगवार से पहली मुलाकात है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रघुवर दास से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका अनुभव और नेतृत्व झारखंड के विकास के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहा है।

निशि पांडेय झारखंड की पहली लेडी डॉनः अंबा प्रसाद से था 36 का आंकड़ा जिसे SIT ने किया गिरफ्तार
झारखंड के राज्यपाल रहे रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ले सकते है। ओडिशा के राज्यपाल का पद निजी कारणों से छोड़ने वाले रघुवर दास झारखंड की राजनीति में एक बार फिर वापसी कर रहे है। उनकी वापसी के बाद उन्हे प्रदेश में कोई बड़ा पद दिये जाने की भी चर्चा हो रही है। उनकी बहू पूर्णिमा दास अभी जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक है। माना ये जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हे केंद्र या राज्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।

See also  NCP का विलय 12 फरवरी को होना था, शरद और अजीत पवार की 17 जनवरी को हुई थी बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now