रांचीः सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में स्थित नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने आये पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। दखल दिहानी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे मजिस्ट्रेट ने छात्रों को हॉस्टल तुरंत खाली करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस हॉस्टल खाली कराने पहुंची है।
झारखंड-ओडिशा बॉडर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में CRPF जवान शहीद
जानकारी के अनुसार, शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे। लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस को दखलदिहानी रोकना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं।
जयराम महतो ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की कार्रवाई की मांग, BDO पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोप को लेकर लिखी चिट्ठी
सिमडेगा, गुमला, लातेहार के ग्रामीण क्षेत्रों से आये छात्र इस हॉस्टल में रह रहे थे। छात्रों का आरोप है कि बना नोटिस के ही मस्ट्रिेट हॉस्टल को खाली कराने पहुंच गए। कमरा नंबर एक और दो के सामान को पुलिस ने निकालकर बाहर कर दिया। इसके बाद विरोध तेज हो गया। इस हॉस्टल में करीब 500 छात्र रहते है। छात्रों का कहना है कि वो गरीब परिवार से आते है अचानक हॉस्टल को खाली करने में उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रांची में नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध
कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट पहुंची तो हॉस्टल को खाली कराने
विरोध के बाद छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए दिया गया पांच दिन का समय#jharkhand pic.twitter.com/oQZgLF1xVo
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 14, 2025
रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
इस बीच कुछ छात्रों ने प्रशासन के रवैये को देखते हुए हॉस्टल में अपना कमरा खाली कर दिया तो कई छात्रों ने प्रशासन के एक्शन के बाद अपने सामान को हॉस्टल के बाहर कर दिया। ज्यादातर छात्रों का कहना था कि उन्हे हॉस्टल खाली करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाना चाहिए था। इसके बाद प्रशासन ने छात्रों को पांच दिन का समय दिया और कहा कि पांच दिनों के अंदर हॉस्टल खाली कर दें।




