रिम्स की जर्जर बिल्डिंग दिखाकर बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, इरफान ने कहा-आपकी आंखों करूंगा इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

रिम्स की जर्जर बिल्डिंग दिखाकर बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, इरफान ने कहा-आपकी आंखों करूंगा इलाज

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को रिम्स की जर्जर बिल्डिंग का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और सरकार को आगाह किया कि कही जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की तरह कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होने इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा और कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय मंत्री ने इसे राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।

जयराम महतो ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की कार्रवाई की मांग, BDO पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोप को लेकर लिखी चिट्ठी
बाबूलाल मरांडी ने वीडियो के साथ एक्स पर पोस्ट किया कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के जर्जर भवन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। दीवारों से गिरता प्लास्टर, दरारें और जलजमाव न केवल मरीजों, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में MGM अस्पताल, जमशेदपुर में हुई दुर्घटना के बावजूद राज्य सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव ने रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।हेमंत जी, पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।

See also  अगले दो दिनों में हो सकता है चंपई कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस कोटे में एक अतिरिक्त मंत्री का पद! इरफान और अकेला ने ठोकी दावेदारी

 

रांची में नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस का विरोध, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
इसके बाद मंत्री इरफान अंसारी ने अपने अंदाज में नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया। उन्होने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि @yourBabulal जी, भ्रष्टाचार की जननी तो आप और आपकी पार्टी है। हम जैसे बेदाग और ज़मीन पर काम करने वाले लोगों पर आप उंगली उठाते हैं—यह हैरान करने वाला नहीं, शर्मनाक है। आपकी सोच पर वाकई अफसोस होता है।जब मैं झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में जमीनी बदलाव कर रहा हूं — रिम्स-2 जैसे आधुनिक चिकित्सा संस्थान की नींव रख रहा हूं — तो आपको मिर्ची क्यों लग रही है? विकास में रोड़ा क्यों बन रहे हैं? क्या आप नहीं चाहते कि झारखंड की जनता को बेहतर इलाज मिले? या फिर डर है कि आपकी झूठ और ठगी की राजनीति का पर्दाफाश हो जाएगा? 18 साल तक जब सत्ता आपके पास थी, तब क्या आपकी आंखें बंद थीं? तब रिम्स की गिरती दीवारें और टपकती छतें नहीं दिखती थीं? अब सुनिए—आज झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री एक डॉक्टर है। बढ़ती उम्र के साथ आपकी आंखों की रोशनी भले कम हो गई हो, मगर मैं आपकी आंखों का इलाज करूंगा, ताकि रिम्स-2 आपको साफ़-साफ़ दिखे।
आप लोग पहले @dasraghubar जी को छत्तीसगढ़ से लाकर झारखंड में बिठा दिए। कितनी मुश्किल से @roysaryu चाचा की मदद से उन्हें उड़ीसा वापस भेजा गया—but no! आप फिर उन्हें वापस ले आए। अब आप ही बताइए—हम जनता का इलाज करें या बार-बार आप नेताओं का ही इलाज करते रहें? आपको जान लेना चाहिए कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में रिम्स का रीडेवलपमेंट और रिम्स-2 का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। झारखंड की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा संकल्प है और यह संकल्प हर हाल में पूरा होगा।विकास का मज़ा लीजिए — और बयानबाज़ी बंद कीजिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now