मंगनी लाल मंडल होंगे RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

मंगनी लाल मंडल होंगे RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का फैसला कर लिया है। सवर्ण जाति से आने वाले जगदानंद सिंह की जगह अति पिछड़ी जाति से आने वाले मंगनी लाल मंडल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। शनिवार को मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव मौजूद रहे। ।19 जून को चुनाव होगा, उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
जगदानंद सिंह को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। वे राजपूत समाज से आते हैं और आरजेडी का प्रमुख सवर्ण चेहरा हैं। हालांकि, बीते कुछ महीनों से वे पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा, पार्टी कार्यालय में भी उनकी उपस्थिति कई महीनों से नहीं दर्ज हुई।

See also  बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आज कयामत की रात, कांग्रेस के विधायक हैदराबाद से पटना रवाना, विजय चौधरी के घर जुटेंगे के JDU विधायक

बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में हलचल तेज, नीतीश कुमार के मंत्री ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात
मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं। उनकी उम्र करीब 76 साल है।1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। सांसद भी रह चुके हैं। बिहार में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 36% है। मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चुनावी वर्ष में जातीय समीकरण साधने की कोशिश में राजद है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश होगी।बीच में मंगनीलाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में चले गए थे, इसी साल वे वापस आरजेडी में लौटे।

बिहार चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने से JMM नाराज, विनोद पांडे ने कहा- ‘अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त’
मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चुनावी वर्ष में जातीय समीकरण साधने की कोशिश में आरजेडी है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश होगी। बिहार की सियासत जाति के इर्द गिर्द घूमती है। विकास और मुद्दों की बात सियासी दल तो कर रहे हैं। साथ में जातीय समीकरण सेट करने में भी जुटे हैं।मंगनी लाल का नाम सामने आने के बाद यह साफ हो गया था कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने अब नए समीकरणों के हिसाब से नए अध्यक्ष का नाम तय किया है।

See also  पटना में एक और मर्डरः 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now