धनबाद स्टेशन पर 41 लाख कैश के साथ दो यात्री पकड़े गए, दोनों बिहार के रहने वाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

धनबाद स्टेशन पर 41 लाख कैश के साथ दो यात्री पकड़े गए, दोनों बिहार के रहने वाले

धनबादः रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोड़ पर आरपीएफ ने दो लोगों को सोमवार की रात रुपये भरे बैग के साथ पकड़ा। लगेज स्कैनर में बैग की जांच के दौरान कैश पकड़ा गया। इनके पास से 41 लाख 22 हजार 400 रुपये जब्त किये गए।

रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
आरपीएफ जवान प्रविंद कुमार ने दो यात्रियों 50 वर्षीय हरेंद्र प्रसाद और 45 वर्षीय संतोष कुमार खरवार को बड़ा बैग ले जाते हुए पकड़ा। दोनों बिहार के रोहतास सूर्यपुरा के रहने वाले हैं। रकम बड़ी होने के कारण आरपीएफ ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी।

Bihar Chunav: नवंबर में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव, दो चरणों में कराने की योजना
इनकम टैक्स की अनुसंधान विंग की टीम पहुंची और नगद के साथ पकड़े गए दोनों व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। इतनी बड़ी रकम के साथ स्टेशन किस उद्देश्य से आए थे, कहां जा रहे थे समेत अन्य विषयों पर पूछताछ की जा रही है।

See also  धनबाद में महिला सफाई कर्मी को दुकानदार ने पीटा, कुत्ते की गंदगी देख भड़का, साड़ी खींची-गाली दी

बिहार में जीजा संग घर से फरार हुई शादीशुदा साली, पैसे गहने भी ले उड़ी
यह है मामला
रात लगभग 9:45 पर स्टेशन के दक्षिणी छोर से दो व्यक्ति बगैर लगेज स्कैनर में सामान जांच कराए स्टेशन के अंदर प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवान प्रविंद कुमार के स्कैनर में बैग रखने की बात पर दोनों सकपका गये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now