प्रश्न चयन में गड़बड़ी का आरोप
रांची। विधानसभा में आज विधायक प्रदीप यादव ने प्रश्नोत्तरकाल के दौरान सभा सचिवालय के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही प्रदीप यादव ने आसन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि कहा कि सभा सचिवालय के कुछ लोग अपने चहेते अधिकारियों को बचाने के लिए उनके सवाल को किनारे लगा देते हैं। उन्होंने बताया कि कल भी एक सवाल था, जिससे एक घोटाला उजागर होता। लेकिन उसे अल्पसूचित प्रश्न से हटाकर तारांकित में डाल दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके सवाल पर चर्चा के दौरान कई अधिकारी लपेटे में आ जाते।
उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे घोटालों को उजागर करने के लिए विधानसभा समिति बनायी जानी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे मामले की छानबीन करेंगे और जरूरत महसूस होने पर जांच समिति बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, पहले उसे वे दिखवा लेते हैं।




