डेस्कः कटिहार से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तारिक अनवर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ नाव और ट्रैक्टर पर चढ़कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के दौरान सांसद तारिक अनवर कीचड़-पानी देखकर युवक के कंधे पर चढ़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
..जब लालू यादव ने BJP के सहयोग से बिहार में बनाई सरकार, अर्श से फर्श पर आई कांग्रेस
दरअसल गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे। यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे हुए हैं।
बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; बाल-बाल बचे यात्री, भागलपुर जा रही थी बस
व्यक्ति सांसद को पहले कीचड़ और फिर पानी से भरे रास्ते से लेकर जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सांसद को पकड़े हुए हैं ताकि सांसद नीचे न गिर जाएं। इस मामले में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटाव क्षेत्र का जायजा लेने के लिए गये थे। रास्ते में कीचड़ और पानी आ गया। स्थानीय लोगों ने् कहा कि कंधे पर कटाव स्थल तक ले जायेंगे। स्थानीय लोगों के अनुरोध को वह अस्वीकार नहीं कर सके और लोगों के कहने पर कंधे पर चढ़कर कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। धुरियाही पंचायत में बाढ़ पूर्व भी कटाव हुआ था। बाढ़ का पानी अभी गांव से पूरी तरह नहीं निकला है। मगर सोनाखाल के समीप पानी घटते ही कटाव तेज हो गया है।
ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर सांसद का निरीक्षण
बिहार के कटिहार में ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते दिखे कांग्रेस सांसद, वीडियो वायरल
#Bihar #Viralvideo@itariqanwar @INCBihar @BJP4Jharkhand @BJP4India @INCIndia @Jduonline… pic.twitter.com/qCUgGyANAu
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 8, 2025


