लोहरदगा के भंडरा में प्रज्ञा केंद्र संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में, 746 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मिले सबूत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

लोहरदगा के भंडरा में प्रज्ञा केंद्र संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में, 746 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मिले सबूत

लोहरदगा: जिले के भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना पंचायत भवन के समीप साइबर कैफे सह प्रज्ञा केंद्र चला रहे सतीश उरांव को स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के आरोप में हिरासत में लिया है। प्रज्ञा केंद्र के संचालक को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच-पड़ताल भी भंडरा थाना पुलिस कर रही है।

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, जीजा के घर शादी समारोह में आई थी युवती

प्रज्ञा केंद्र के सभी सामानों को जब्त कर को भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार व थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने सील कर दिया है। साथ ही प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव को हिरासत में लेकर मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। जिसमें अबतक सतीश उरांव के लैपटॉप से 746 जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाने के सबूत मिले है।

सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान

See also  बिहार में बाढ़ 2024: कोसी,बागमती समेत सभी नदियों की क्या है स्थिति? सरकार ने बांध टूटने पर किस पर गिराई गाज पढ़िए

इसके बाद भंडरा थाना पुलिस इसकी गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। इस दौरान सीओ दुर्गा कुमार ने सतीश उरांव के प्रज्ञा केंद्र से लैपटॉप, कंप्यूटर के की-बोर्ड, माउस, सीपीयू के साथ मोबाइल को जब्त कर टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू कराने में जुट गए हैं। चर्चा यह भीहै कि प्रखंड क्षेत्र में इस तरह के और भी कई प्रज्ञा केंद्र संचालित हैं, जो अवैध तरीके से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपित सतीश उरांव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल मामले में भंडरा प्रखंड प्रशासन पूरी सजगता से अपने कार्य में जुटी हुई है। प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव के मोबाइल से भी कई अहम बात सामने आने की बात कही जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now