सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, जीजा के घर शादी समारोह में आई थी युवती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर

रांचीः राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र इलाके में 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मांडर के ब्रांबे इलाके में अपने जीजा के घर शादी समारोह में आई युवती को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाके के दौरान उसकी मौत हो गई।

पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार
मांडर की रहने वाली अनिता खलखो अपनी बहन के ससुराल शादी समारोह में आई थी। जहां उसके प्रेमी दीपक ने उसे गोली मार दी। सोमवार देर रात उसे मांडर से लेकर रिम्स में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अनिता का प्रेमी उसे जीजा का करीबी दोस्त है।

पूर्वी सिंहभूम में पेट्रोल पंप पर सरेआम लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि जिस युवक पर अनिता की हत्या का आरोप लगा है वह मांडर का ही रहने वाला है और अनिता के बहनोई का बेहद करीबी दोस्त है। थाना प्रभारी के अनुसार अनिता और गोली मारने वाले के बीच किसी तरह का कोई संबंध भी नहीं था, लेकिन किन परिस्थितियों में गोली चली और हथियार कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।मांडर पुलिस दीपक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

See also  पश्चिमी सिंहभूम में बालू माफियाओं का बोलबाला! गोइलकेरा से रातभर दौड़ते हैं सैकड़ों हाइवा, अवैध खनन पर उठे सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now