- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम का भाषण: “बिहार ने सकारात्मक M-Y फॉर्मूला चुना—महिला और यूथ”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2025

PM Narendra Modi

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली निर्णायक जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित विजय समारोह में प्रधानमंत्री ने जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि बिहार के नए भविष्य की मजबूत नींव है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की जनता को आदरपूर्वक नमन करते हुए की। उन्होंने कहा,
“सभी दलों की ओर से मैं बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूँ। आज मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न करपुरी ठाकुर जी को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। करपुरी ठाकुर जी के गांव से ही मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, और आज यह विजय हमें संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएं।”

MY समीकरण ध्वस्त

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “एक पुरानी कहावत है—लोहा लोहे को काटता है।” इसी संदर्भ में उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने बिहार में ‘M-Y यानी MY फॉर्मूला’ बनाया था, लेकिन जनता ने उस राजनीति को खारिज कर दिया।

See also  रांची के बार में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, चली गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

“महिला और यूथ”—नया सकारात्मक M-Y फॉर्मूला

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनावी जीत ने बिहार में एक नया और सकारात्मक M-Y फॉर्मूला जन्म दिया है— M यानी महिला और Y यानी यूथ।

उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं ने विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर भरोसा जताया, जबकि युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और प्रगति की राह को चुना।
“आज की इस जीत में महिला शक्ति और युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका रही है,” उन्होंने कहा।

बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल

बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और नारों के बीच इस ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया। मंच पर केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहा, जिन्होंने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और जनता को धन्यवाद दिया।

एनडीए की इस जीत के साथ बिहार में एक बार फिर विकास और स्थिरता की राह मजबूत होती दिख रही है। Prime Minister के भाषण ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में “महिला–युवा शक्ति” केंद्र में रहेगी।

जंगलराज अब वापस नहीं आएगा

“बिहार ने यह सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर अब कभी भी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने वर्षों तक आरजेडी के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। यह जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक ने बर्बाद कर दिया था।”

See also  Hazairbagh: अंबा प्रसाद गर्मी में आखिर इतना पसीना क्यों बहा रही, क्या ईडी से नहीं डरीं ? जेपी पटेल को को जीता देंगी अंबा?

पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले वर्ष देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया। कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया जब किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का मौका मिला। यह देश के विश्वास और देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था।”

एनडीए को बार-बार मिल रही है जीत

हरियाणा की धरती ने ‘जय जवान, जय किसान’ की भावना को आगे बढ़ाया। उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में हमें विजय मिली है। हम पच्चीस वर्षों के बाद देश की राजधानी में बहुमत से जीते हैं। और आज बिहार में, जहाँ विशाल जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, वहाँ भी हमें इतनी बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिला है।

साथियो, देश के हर हिस्से में, हर परंपरा में, लोग एनडीए को विश्वास और उम्मीद के साथ देख रहे हैं। देश के महानगरों से लेकर गाँवों तक, देश के फाइनेंशियल सेंटर से लेकर टियर-2 और टियर-3 शहरों तक, देश की नारी शक्ति से लेकर फर्स्ट-टाइम वोटर्स तक—हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय, हर क्षेत्र ने एनडीए को अपना विश्वास और अपना आशीर्वाद दिया है, और लगातार दे रहे हैं।”

See also  बिहार में मौसम ने ली करवट, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

कांग्रेस पर किया हमला

पीएम मोदी ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में करीब पाँच दशकों से कांग्रेस की सरकार वापस नहीं आई है। साथियो, पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक भी नहीं पहुँच पाई है। मैं छह विधायकों की बात कर रहा हूँ। और आज इसी दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने विधायक हमारे चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले छह चुनावों में—छह चुनावों में—उतने विधायक भी जीत नहीं पाई है।”

कांग्रेस का होगा विभाजन

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम लीगी और माओवादी एजेंडे पर यानि MMC पर काम करती है । पीएम मोदी ने इशारे -इशारे में राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति उनकी घोर नाराजगी औऱ आने वाले दिनों में कांग्रेस में एक बड़़ा विभाजन हो रहा है ।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताते हुए कहा कि  कांग्रेस अपने साथियों के वोट बैंक को निगल कर सत्ता में आना चाहती है ।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार में उद्योग लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेंगे । बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा और दुनिया को बिहार का नया सामर्थ्य दिखेगा । पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में बसे लोगों बिहार में निवेश की अपील की और कहा कि ये सही वक्त है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now