पीएम नरेंद्र मोदी की आशंका, हो सकता है कांग्रेस में बड़ा विभाजन; साथी दलों को भी चेताया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2025

Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की जीत पर भाषण देते हुए कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गई है। कभी ‘चौकीदार चोर’ का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, ईवीएम पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, यही कांग्रेस का काम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विजन नहीं है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है…कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी के इर्द-गिर्द घूमता है।

रिजल्ट घोषित करने में देरी पर बिहार के कैमूर में बवाल; पथराव में तीन जवान जख्मी, स्कॉर्पियो को लगाई आग

See also  बंगाल में वोटर लिस्ट में दनादन जोड़े जा रहे हैं नए मतदाताओं के नाम, 9 गुना तक हुआ इजाफा

इसलिए कांग्रेस के भीतर एक अलग गुट उभर रहा है जो नकारात्मक राजनीति से असहज है। ये कांग्रेस के नामदार कांग्रेस को जिस रास्ते पर ले जा रहे हैं, उससे गहरी निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी भी समझ रहे हैं कि कांग्रेस सभी को निगेटिव दिशा में लेकर जा रही है। यह पार्टी सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर खुद को आगे बढ़ा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाली पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज भी हमारे चुने गए विधायकों की संख्या कांग्रेस द्वारा पिछले छह विधानसभा चुनावों में जीते गए विधायकों से अधिक है।

See also  लाह उत्पादन से जुड़े राज्य के 73 हज़ार किसान, महिला कृषक हो रहीं सशक्त

बिहार की वो सीटें जहां जीत-हार का अंतर 500 से कम, इन पर तो मार्जिन 100 से भी नीचे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now