रिजल्ट घोषित करने में देरी पर बिहार के कैमूर में बवाल; पथराव में तीन जवान जख्मी, स्कॉर्पियो को लगाई आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2025

Bihar_Kaimur_Violence

बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार रात को हिंसा भड़क गई। बताया जाता है कि रामगढ़ से बसपा उम्मीदवार के समर्थकों ने शुक्रवार रात जिले के बाजार समिति मोहनिया परिसर में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों पर पथराव कर दिया। इस पत्थरबाजी में 3 जवान घायल हो गए। भीड़ ने सरकारी वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने मतगणना केंद्र में घुसने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव के समर्थक चुनाव के रिजल्ट की घोषणा में हो रही देरी से नाराज हो गए। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर BJP उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह के पक्ष में नतीजों में हेरफेर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बिहार की वो सीटें जहां जीत-हार का अंतर 500 से कम, इन पर तो मार्जिन 100 से भी नीचे

पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नतीजों की घोषणा में देरी के कारण यह हिंसा भड़की। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे चल रहे थे लेकिन फाइनल रिजल्ट में देरी हो रही थी। इस पर बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थक हंगामा करने लगे।

See also  JMM के ये चेहरे अब रखेंगे मीडिया के सामने पार्टी की बात... हो गया नामों का एलान

यही नहीं भीड़ ने मतगणना केंद्र में घुसने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख सुरक्षा बल के जवानों ने बल प्रयोग किया। इस पर समर्थकों की भीड़ हिंसा पर उतारू हो गई। भीड़ ने पथराव कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया गया।इस पत्थरबाजी में अर्धसैनिक बल के 3 जवान घायल हो गए।

एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम का भाषण: “बिहार ने सकारात्मक M-Y फॉर्मूला चुना—महिला और यूथ”

हमले में घायल जवानों के सिर में चोटें आईं। यही नहीं भीड़ ने एक सरकारी वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। यह सरकारी वाहन स्कॉर्पियो बताया जाता है। बताया जाता है कि बाद में जब चुनाव आयोग की ओर से नतीजों की घोषणा की गई तो उसमें बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने 30 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

बसपा उम्मीदवार को 72,689 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को 72,659 मतों से संतोष करना पड़ा। जिला जन संपर्क विभाग ने रात 11:11 बजे रिजल्ट जारी किया। हिंसा की घटना पर चुनाव आयोग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शांति और काननू व्यवस्था को बनाए रखने और भीड़ को तितिर-बितिर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

See also  राहुल-प्रियंका जिस टेंट में रूके वहां हुआ बड़ा हादसाः सात मजदूरों को लगी करंट, झारखंड के रहने वाले मजदूर की मौत

मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति/स्थाई निवासी और EWS प्रमाण पत्र पर एडमिशन का मामला, हेमंत सोरेन ने दिए CID जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now