बैद्यनाथ राम को JMM ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरी सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2026

बैद्यनाथ राम को JMM ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरी सीट को लेकर संस्पेंस बरकरार

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवार का एलान शनिवार को कर दिया। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस करके पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाये जाने का एलान किया। जेएमएम ने दलित उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस और बीजेपी के सामने बड़ा राजनीतिक चाल चल दी है। JMM पार्टी प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बैजनाथ राम के नाम की आधिकारिक घोषणा की। अनुसूचित जाति समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले बैजनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।
दूसरी सीट को लेकर फैसला कांग्रेस से विमर्श के बाद
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दूसरी सीट पर कौन उम्मीदवार होगा इसका फैसला कांग्रेस नेताओं के साथ विमर्श के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे। शुक्रवार को हुई जेएमएम की बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को दोनों सीटों पर उम्मीदवार को लेकर अधिकृत कर दिया गया था। शनिवार को कांग्रेस के प्रभारी के राजू और राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेमंत सोरेन ने मुलाकात होनी है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस की ओर से हेमंत सोरेन को मनाने की कोशिश की जाएगी। जेएमएम की ओर से शुक्रवार को कहा गया था कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने एकतरफा फैसला लेकर प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया उससे मुख्यमंत्री आहत हुए है और अब जेएमएम के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे। प्रणव झा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के करीबी नेता है उनकी उम्मीदवारी के लिए खरगे ने दो बार हेमंत सोरेन से बात कर रजामंदी की कोशिश की थी लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया, बाद में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया। जेएमएम के दूसरे उम्मीदवाद उतारने के बाद कांग्रेस का खेल बिगड़ सकने की संभावनाओं के बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से डेमैज कंट्रोल करने की कोशिश की गई है और भपेश बघेल को हेमंत सोरेन से बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है। इन दो नेताओं की बातचीत के बाद ही जेएमएम दूसरे उम्मीदवार को लेकर कोई फैसला करेगी। वहीं बीजेपी की ओर से अबतक कोई उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। 8 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है इसलिए रविवार तक इसको लेकर फैसला हो जाएगा, माना जा रहा है कि बीजेपी राज्यसभा सीट को लेकर जेएमएम और कांग्रेस के बीच जारी तनातनी का रूख देखने के बाद उम्मीदवार का एलान करेगी।

See also  झारखंड में ऑनर किलिंगः भाई ने बहन का गला घोंटा, पिता ने किया शरीर के टुकड़े
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now