पीएम मोदी 36000 करोड़ की देंगे सीमांचल को सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी 36000 करोड़ की देंगे सीमांचल को सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ

पूर्णियाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर बिहार और सीमांचल को हवाई संपर्क से जोड़ने की दशकों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। सोमवार से ही पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई यात्री की शुरूआत हो जाएगी। पूर्णिया से रांची की हवाई सेवा मंगलवार से शुरू होगी जो सप्ताह में तीन 3 उड़ा भरेगी। इसका किराया 5500 से 6500 के बीच होगा।

 

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
एयरपोर्ट टर्मिनल के साथ ही प्रधानमंत्री करीब 36 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, कृषि और शिक्षा से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं, जिनसे सीमांचल और कोसी-मिथिला क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा।

बिहार के स्कूल में ट्रेनिंग के नाम पर धर्मांतरण, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गृह सचिव को रिपोर्ट भेज जांच की मांग
पूर्णिया से ‘राष्ट्रीय मखाना बोर्ड’ की स्थापना की भी घोषणा होगी। बिहार का मखाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। इस बोर्ड के गठन से किसानों को उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन में नई सहूलियतें मिलेंगी। सरकार का दावा है कि इससे मखाना उद्योग में रोजगार और आय दोनों में इज़ाफ़ा होगा।

बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू
इससे पहले अगस्त महीने में प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन कर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली अहम सड़क परियोजना को जनता को समर्पित किया था। अब एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड की शुरुआत को उसी कड़ी में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल बिहार में कई बार दौरों पर आ चुके हैं। चुनावी मौसम में उनके लगातार आगमन से एनडीए के लिए राजनीतिक संदेश भी निकाला जा रहा है।वहीं विपक्ष इस पर सवाल खड़े कर रहा है कि बार-बार आने के बावजूद राज्य की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के घर के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजनों ने दिया धरना
प्रधानमंत्री के इस दौरे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आते हैं लेकिन यहां की असली समस्याओं पर चुप रहते हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, शिक्षा व्यवस्था चरमराई है, बेरोजगारी चरम पर है। एयरपोर्ट और बड़े-बड़े उद्घाटन से बिहार की जनता को बरगलाया नहीं जा सकता।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now