- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी,’हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे’,बस वक्त का इंतजार है…

महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी,'हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे',बस वक्त का इंतजार है...

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्र के नाम शनिवार रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने इस नेक प्रयास को नफरत और छोटी राजनीति का निशाना बनाया, लेकिन मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह हमारी लड़ाई का अंत नहीं है, बल्कि शुरुआत है। बीजेपी और एनडीए आपके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाई गई, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया। मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ। अपने 30 मिनट का संबोधन उन्होंने ये कहते हुए खत्म किया कि उनका आत्मबल अजेय है और उनकी सरकार ने अभी हार नहीं मानी है।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका।

See also  एक सेल्फी...और पकड़ा गया एक करोड़ का नक्सली...पत्नी के साथ सेल्फी की चुकानी पड़ी कीमत

महिलाओं को उनके अधिकार मिलनी चाहिए लेकिन उसके नाम पर राजनीति होना ठीक नहीं-कल्पना सोरेन का बयान
हमारा इरादा अडिग है, हर रुकावट को दूर करेंगे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है।वर्षों से मैं भी प्रयास कर रहा हूं। कितनी भी महिलाएं ये मुद्दा मेरे सामने उठाया है। मेरी देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज दुखी हैं।मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी वोट हमें नहीं मिला हो लेकिन मैं जानता हूं कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति हमारे साथ हैं।हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को हटाकर रहेंगे। हमारा इरादा अडिग है, हौंसला बुलंद है।

कांग्रेस ने हर बार नकारात्मक रास्ता चुना
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश के हित में लिए जाने वाले हर फैसले का कांग्रेस विरोध करती है।370 से लेकर वन नेशन वन इलेक्शन तक का कांग्रेस विरोध करती है।कांग्रेस ने सीएए कानून तक का विरोध किया है।देश में बवंडर खड़ा किया. कांग्रेस माओवादी नक्सली हिंसा को खत्म करने में भी रुकावट डालती है।पीएम ने कहा, इतिहास साक्षी है कांग्रेस ने हर बार नकारात्मक रास्ता चुना है।पीएम ने कहा, जब हम आजाद हुए तब भारत भी आजाद हुआ, जिसमें ज्यादातर देश बहुत आगे निकल गए। इसकी वजह कांग्रेस की लटकाना, अटकाना और भटकाना वाला कल्चर रहा है। कांग्रेस ने पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद को लटकाया। पीएम मोदी ने कहा, नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। सपा ने जो किया उसे महिलाएं भूलेंगी नहीं।पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है। इसलिए ये झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन या परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा, जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का री-प्रेजेंटेशन कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी।’

See also  मोदी और चंपाई सरकार रत्तो देवी को पंखा झलने का बनाने दे रही है वर्ल्ड रिकॉर्ड ,  40 वर्षों से हाथ में चिपका है पंखा !  इस गांव के बच्चे पूछते हैं - मां हमारे घर कब आएगी बिजली ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now