JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केसी त्यागी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए त्यागी ने पद को त्याग दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद राजीव रंजन प्रसाद को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने रविवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।

kc tyagi 1

जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार को लिखा, “…मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे (पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के) पद से मुक्त किया जाए क्योंकि मैं अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण इस पद के साथ न्याय नहीं कर पाया हूं…”

- Advertisement -
LD-advertisement

JD(U) के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “उन्होंने निजी और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के साथ हैं। जहां तक हमारी नियुक्ति का सवाल है तो पार्टी ने पूर्व में भी जो जिम्मेदारी दी है उसको ईमानदारी के साथ मैंने किया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभारी हूं। निःसंदेह जो पार्टी की अपेक्षाएं हैं उस कसौटी पर मैं खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा।”

- Advertisement -
royal-soler-new

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now