उड़ते प्लेन में एयरहोस्टेस से सेक्स की डिमांड, फिर की ऐसी हरकत; करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

airoplane man

Viral News: अमेरिका में उड़ते हवाई जहाज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 26 वर्षीय शख्स की हरकत के चलते प्लेन में सवार पैसेंजर्स की जान पर बन आई। इस सिएटल से डलास जा रही फ्लाइट में सवार एरिक निकोलस गैप्को नाम के व्यक्ति ने पहले तो एयरहोस्टेस से सेक्स की डिमांड की। इसके बाद वह बीच हवा में ही प्लेन का इमरजेंसी दरवाजा खोलने लगा। समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करके पैसेंजर को उतार दिया गया।

सड़कों पर तौलिए में लिपटी लड़की ने अचानक उतारा टॉवल, राहगीरों में हड़कंप; VIDEO

न्यूजर्सी का रहने वाला एरिक 18 जुलाई को फ्लाइट संख्या 2101 से जा रहा था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक इसने पहले तो महिला फ्लाइट अटेंटेंड से बदसलूकी की। इसके बाद उसने कई बार फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस की उटा ब्रांच के मुताबिक एरिक ने बीच उड़ान के दौरान अपनी शर्ट उतार दी। इसके बाद वह पेन जैसी किसी चीज से सुट्टा मारने लगा। एरिक इतने पर भी नहीं रुका, बल्कि एयरहोस्टेस के पास पहुंचकर उससे सेक्स की डिमांड करने लगा। आरोप यह भी है कि उसने एक फ्लाइट अटेंडेंट के ऊपर हमला भी किया। बताया जाता है कि उसने बड़ी मात्रा में मारिजुआना का सेवन किया हुआ था।

बेऊर जेल से फर्जी आधार-पैन बनाने का चलता है रैकेट, बिहार एसटीएफ का खुलासा

घटना की कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आई हैं। इसमें आरोपी एरिक नंगे बदन दिखाई दे रहा है। वह जोर-जोर से चिल्ला भी रहा है। दूसरी तरफ प्लेन का क्रू स्टाफ उसे शांत कराने की कोशिश में लगा हुआ है। एक अन्य वीडियो में फ्लाइट के अन्य यात्री भी एरिक को बांधने में क्रू मेंबर्स की मदद कर रहे हैं। उसको सीट से ठीक तरीके से बांधने के बाद फ्लाइट को साल्ट लेकर सिटी की तरफ मोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे वहां पर गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड में भारी बारिश की वजह से सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला मुख्यमंत्री ने लिया , मौसम विभाग ने जारी किया है दो दिनों का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now