झारखंड की राजधानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मांडर में सिंचाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों सहित तीन मासूमों की मौत हो गई। घटना की महुआजाड़ी पंचायत स्थित मिशन नवाटांड़ गांव में हुई। मृत बच्चों में मंजूर अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र अफान व 10 वर्षीय बेटी आफिया परवीन और इरफान अंसारी की 10 वर्षीय बेटी मारिया परवीन शामिल हैं। देर शाम तीनों बच्चों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
बताया जाता है कि मिशन नवाटांड़ से चार बच्चे अफान व उसकी बहन आफिया और मारिया परवीन व उसका आठ वर्षीय भाई ओसामा अंसारी गांव से थोड़ी दूर स्थित प्रयागो ढोढ़ा में जेसीबी से सिंचाई के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अफान, आफिया और मारिया गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख ओसामा वहां से भागकर गांव पहुंचा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
जीएसटी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ टैक्स चोरी में रांची के 2 कारोबारी गिरफ्तार
जानकारी मिलते ही परिजनों समेत अन्य ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक अफान और आफिया की मौत हो चुकी थी, जबकि मारिया की सांसें चल रही थीं। परिजन तत्काल उसे मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मांडर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि परिजनों ने बच्चों की उम्र का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। साथ ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान हुए वज्रपात से ती लोगों की जान चली गई। प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक, लोहरदगा में एक व्यक्ति की ठनका से मौत हो गई, जबकि चाईबासा में महिला ठनका की चपेट में आ गई। वहीं कई लोग झुलस गए हैं। इनमें से कई स्थिति खराब बताई जा रही है।
अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता




