Ranchi: एक जुलाई से रांची रेलमंडल से चलने वाली एक्सप्रेस, मेल और शताब्दी-प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों का किराया में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 26 रुपये से लेकर 41 रुपये तक होगी। यह वृद्धि लोकल ट्रेनों व सीजन टिकटों में नहीं होगी। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य शुल्क, जीएसटी लागू नियमों के अनुसार व किराया गोल-राउंडिंग के नियम पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे।
वहीं, कोलकाता और पटना जाने वाली कुछ ट्रेनों में किराया वृद्धि नहीं होगी। क्योंकि, नए किराया संशोधन नियम के अनुसार दूरी 500 किलोमीटर के दायरे से कम हैं। रांची से हावड़ा की दूरी 416, रांची से पटना 379 किलोमीटर है। जबकि हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में दूरी 411 किलोमीटर हैं।
1. गरीबरथ एक्सप्रेस : दूरी 1343 किमी
थर्ड एसी: पुराना किराया : 1075 रुपये, नया किराया 1102 रुपये
2. राजधानी एक्सप्रेस
एसी थ्री टीयर: पुराना किराया 2395 रुपये, नया किराया 2420 रुपये
एसी टू टीयर: पुराना 3405, नया 3430
फर्स्ट एसी: पुराना 4180, नया 4205
3. संपर्कक्रांति एक्सप्रेस
स्लीपर: पुराना 595, नया 601-602रु.
थ्री एसी ई: पुराना 1460, नया 1486 रुपये
थर्ड एसी: पुराना 1560, नया 1586 रु.
सेकेंड एसी: पुराना 2225, नया 2251 रु.
4. रांची से जम्मू तक संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में दूरी 2028 किलोमीटर
स्लीपर: पुराना 780, नया 790 रुपये
थर्ड एसी: पुराना 2040, नया 2081 रु.
सेकेंड एसी: पुराना 2970, नया 3011 रु.
5. एलटीटी एक्सप्रेस से दूरी 1706 किमी
स्लीपर: पुराना 710, नया 720 रुपये।
थ्री ईकोनॉमी: पुराना 1755, नया 1790
थर्ड एसी: पुराना 1860, नया 1895 रु.
फर्स्ट एसी: पुराना 4550, नया 4590 रु.
6. रांची-एलटीटी एक्सप्रेस
स्लीपर: पुराना 760, नया 770 रुपये
थर्ड एसी: पुराना 2015, नया 2055 रु.
सेकेंड एसी: पुराना 2930, नया 2970 रु.
फर्स्ट एसी: पुराना 5000, नया 5040 रु.
7. रांची से बनारस एक्सप्रेस की दूरी 572 किलोमीटर
स्लीपर: पुराना 335, नया 338 रुपये
थर्ड एसी: पुराना 910, नया 922 रुपये
8. रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में दूरी 532 किलोमीटर
स्लीपर: पुराना 320, नया 323 रुपये
थर्ड एसी: पुराना 870, पुराना 881 रुपये
सेकेंड एसी: पुराना 1230, नया 1241 रु.
फर्स्ट एसी: पुराना 2050 रुपये, नया 2061 रुपये।
इसे भी पढ़ेंः
ठगों के लपेटे में विधायक जी! कम दाम में फॉर्च्यूनर देने का झांसा, फिर लगा दिया 1.27 लाख का चूना
थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल
महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ ‘कैप्टन कूल’, माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया




