By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: होली को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | होली को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

होली को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

livedainik
March 2, 2026 6:50 PM
By livedainik
14 hours ago
Share
Untitled design 1
SHARE

लोहरदगाः उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज होली-2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नया नगर भवन, लोहरदगा में संपन्न हुई। बैठक में सभी प्रखण्डों व शहरी क्षेत्र से आये शांति समिति की सदस्य शामिल हुए।

6
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा धर्म है क्योंकि यह देश एक सेक्युलर देश है। हर एक पर्व-त्यौहार सभी लोगों का है और प्रायः सभी लोग एक-दूसरे के पर्व-त्यौहार में स्वेच्छा से शामिल होते हैं। लेकिन इन सब के बीच आपसी सौहार्द्र व प्रेम बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कभी भी किसी असामाजिक तत्व को सामाजिक संरक्षण देकर उसका मनोबल नहीं बढ़ाएं नहीं तो एक समय के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। किसी के संवैधानिक अधिकार का हनन करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। अगर कोई लोहरदगा जिला में रहकर वैमनस्य फैलाने की कोशिश करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी स्थिति में उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यह देश त्यौहारों का देश है और सभी धर्म को अपना त्यौहार अच्छी तरह मनाने का अधिकार है।

2
सभी पर्व-त्यौहार सीखने की जरूरत
उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व-त्यौहारों से हमें सीखने की जरूरत है। हर पर्व-त्यौहार कुछ ना कुछ अच्छी सीख हमें देते हैं जिसे हमें सीखने की आवश्यकता है। पर्व-त्यौहारों में आप सभी सजग रहें और किसी प्रकार का सौहार्द्र बिगाड़ने वालों की सूचना अवश्य दें। उपायुक्त ने कहा कि सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। सीसीटीवी व ड्रोन के जरिये असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
LD-advertisement

1
सदस्यों ने खेली होली
आज नगर भवन परिसर में शांति समिति के सदस्यों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सूखी होली खेली। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी को होली व ईद की शुभकामनाएं दीं। आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने भी पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया और होली, रमजान व ईद के अवसर पर जिला प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया।

- Advertisement -
royal-soler-new

3
आज इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, आईपीएस वेदांत शंकर, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव, बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सभी वरीय पदाधिकारीगण व दण्डाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारीगण, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य, मीडियाकर्मीगण उपस्थित थे।

5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने निशीथ जायसवाल छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने निशीथ जायसवाल
Next Article दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई
  • चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान ने ली JMM की सदस्यता, ज्वाइनिंग के बाद हेमंत सोरेन से की मुलाकात
  • Bihar में शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता 5 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा
  • निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी
  • साहिबगंज नगर परिषद चुनाव में पंकज मिश्रा ‘किंगमेकर’ की भूमिका में, रामनाथ पासवान के अध्यक्ष बनने के बाद अब विनीता कुमारी का उपाध्यक्ष बनना तय
  • रांची में होली के दिन रहेगी गर्मी, मार्च के अंत तक 38 डिग्री तक जा सकता है पारा
  • बिहार में हुई प्री-मानसून की शुरुआत, तापमान बढ़ने के साथ ही बारिश का अनुमान
  • दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर

You Might Also Like

नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई

नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई

2 hours ago
Ataur Rehman alias Babu Khan with hemant soren

चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान ने ली JMM की सदस्यता, ज्वाइनिंग के बाद हेमंत सोरेन से की मुलाकात

2 hours ago
Bihar में शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता 5 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

Bihar में शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता 5 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

2 hours ago
निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी

निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी

12 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?