रांचीः लगातार हो रही बारिश से रांची से करीब 43 किलोमीटर दूर पतरातू डैम का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। इसे देखते हुए पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति विभाग ने डैम की सुरक्षा को लेकर सभी आठ फाटक खोल दिए। डैम के सभी फाटक खोलकर दो-दो इंच पानी की निकासी शुरू होते ही आसपास की नदियों का जलस्तर बढ़ गया। प्रबंधन की ओर से आम लोगों को अलर्ट करते हुए कहा गया है कि लोग नदियों के किनारे नहीं जाएं।
रांची के वाटर फॉल में जाना खतरे से खाली नहीं, उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने जारी की चेतावनी
डीवीसी के मैथन एवं पंचेत डैम में भी रविवार को जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसे देखते हुए डीवीसी प्रबंधन एवं सीडब्ल्यूसी विभाग दोनों ही डैमों के जलस्तर पर नजर बनाएं रखे हुए है। रविवार को मैथन डैम से 12 हजार क्यूसेक एवं पंचेत डैम से 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को मैथन डैम का जलस्तर 476.23 फिट एवं पंचते डैम का जलस्तर 408.79 फीट मापा गया। दोनों डैम से पानी छोड़े जाने के डीडीआरआरसी ने पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। तिलैया डैम का फाटक दो दिन पहले ही खोला जा चुका है। तिलैया डैम का जलस्तर 1214.7 फीट है जो रेड लेवल से नीचे है।
रांची में हटिया डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर, अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट
वहीं गुमला में कंस नदी पर बना 17 साल पुराना पुल जल दवाब में ध्वस्त हो गया है। निचने इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुमला के सिसई प्रखंड में कंस नदी पर बना डाड़हा छरदा पुल ध्वस्त हो गया है। यह पुल लोहरदगा जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता था। पिछले वर्ष ही पुल का एक पिलर कमजोर हो गया था। लगातार बारिश से मिट्टी और मलबा बहने के बाद पुल टूट गया।
मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज
रविवार को राजधानी रांची में रूक-रूक कर दिन भर बारिश होती रही। शनिवार को रातभर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 30 मिमी के आसपास बारिश हुई। राजधानी के ग्रामीण इलाकों नामकुम, तोरपा आदि इलाके में करीब 55-60 मिमी के आसपास बारिश हुई। झारखंड के उपर निम्न दवाब बना हुआ है। इसका असर करीब-करीब पूरे राज्य में पड़ रहा है। इससे कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। 29 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया है कि 25 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से लोहरदगा, लातेहार, गुमला, खूंटी, सिमडेगा तथा पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। 28 अगस्त को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी तथा 29 को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।





