15 अगस्त को पटना मेट्रो की होगी शुरूआत, तीन बोगियां पुणे से बिहार के लिए रवाना

पटनाः राजधानी पटना की बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना मेट्रो का संभावित ट्रायल रन 15 अगस्त से शुरू होना है, इससे पहले पुणे में तैयार की गईं तीन अत्याधुनिक मेट्रो बोगियां अब पटना के लिए रवाना हो चुकी हैं। ये बोगियां विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए 40 टायरों वाले भारी-भरकम ट्रकों पर लदी हैं और सड़क मार्ग से बिहार की राजधानी की ओर बढ़ रही हैं।

बिहार में BDO ने दिया इस्तीफा, SDM पर लगाएं गंभीर आरोप, अधिकारियों में मचा हड़कंप
अनुमान है कि ये बोगियां अगले 8 से 10 दिनों में सड़क मार्ग से पटना पहुंच जाएंगी।मेट्रो बोगियों का आकार और वजन अधिक होने के कारण इनका रेलवे लाइन से परिवहन संभव नहीं था। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक बोगी के ट्रांसपोर्ट के लिए विशेष 40 टायर वाले ट्रक तैयार किए गए हैं। यह काफिला महाराष्ट्र से निकलकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश करेगा।

1200 675 24577073 335 24577073 1752332879643

ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग
पटना पहुंचने के बाद बोगियों को मेट्रो डिपो में अनलोड किया जाएगा। इसके बाद इन्हें पटरी पर फिट कर ट्रायल रन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह पूरा कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की निगरानी में किया जा रहा है।

नालंदा में कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या, दारोगा के मर्डर का था आरोपी
बिहार सरकार और मेट्रो रेल निगम का लक्ष्य है कि 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना मेट्रो का पहला ट्रायल रन कराया जाए। इसी उद्देश्य से सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे किए जा रहे हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो यह बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।

बिहार में अब PMCH की नर्स की हत्या, जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
मेट्रो सेवा की शुरुआत प्रायोरिटी कॉरिडोर फेज 2 के अंतर्गत पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक की जाएगी। इस रूट पर लोगों को आधुनिक, तेज और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now