पटनाः पटना एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया जब एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-2634 तकनीकी कारणों से अचानक रद्द कर दी गई। यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और एयर इंडिया के कर्मचारियों से उनकी तीखी बहस हो गई। कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट भी छूट गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
बिहार के वैशाली में स्नेकमैन को कोबरा ने डंसा, रेस्क्यू के दौरान हो गई मौत, VIDEO कर देगा हैरान
एयर इंडिया की विमान संख्या 2634 जिसे सुबह 10:40 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था,लेकिन अचानक आए तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द कर दिया गया। जिसके कारण पटना एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री टिकट काउंटर पर अपना टिकट रिशेड्यूल करते दिखे तो वहीं कुछ यात्री जिन्हें दिल्ली से बाहर विदेश जाना था। वह काफी परेशान नजर आए। उनका कहना है कि मुझे दिल्ली से अगली फ्लाइट पकड़कर विदेश जाना था लेकिन अब दिल्ली की फ्लाइट छूट जाने के चलते आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई और पटना एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।

यूट्यूबर और BJP के पूर्व नेता मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
हालात इतने बिगड़े कि यात्रियों और कर्मचारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ गई।एक यात्री ने बताया कि उसे दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन अब एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द होने के कारण उसकी आगे की फ्लाइट भी छूट गई है। ऐसे में उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।वहीं अन्य यात्रियों ने भी कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों की ओर से कोई स्पष्ट समाधान या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है।

Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
एक यात्री को चालीस से पचास हजार रूपये का नुकसान हुआ है। एयर इंडिया के पास स्टाफ ही नहीं है। जब से एयर इंडिया का हादसा हुआ है तब से स्थिति और खराब हो गयी है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। सब राम भरोसे छोड़ दिया गया है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार कर रहे है कि कही एयर इंडिया इन्हें गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए कुछ करेगी। एयर इंडिया की खराब सर्विस से लोग खासे परेशान हैं।

शुभमन गिल एजबेस्टन में जीत के बाद फंस सकते है मुसीबत में, भारतीय कप्तान को लग सकता है बड़ा झटका
फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है लेकिन इस घटना ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।यात्रियों ने आरोप लगाया कि अगर उन्हें समय रहते विमान के रद्द होने की सूचना एयरलाइंस कंपनी की तरफ से दे दी जाती तो वो कोई दूसरा विकल्प ढूंढते लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अंतिम समय में रद्द कर देना पूरी तरह गलत है।




