- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना के सिद्धांत अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, कई फ्लैट को हुआ नुकसान

पटना के सिद्धांत अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, कई फ्लैट को हुआ नुकसान

पटनाः राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में सोमवार को अचानक सिद्धांत अपार्टमेंट में आग लग गई। आग अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी, जिसकी चपेट में आने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं, लोग तुरंत अपने-अपने फ्लैट खाली करके बाहर निकलने लगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है। 5 फ्लैट आग आगलगी की इस घटना से प्रभावित है। 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।

Untitled design 1 3

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आग लगने से आसपास के कई फ्लैट को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है।बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पटना में इस तरह की आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अपार्टमेंट और दुकानों में आग लगने की खबरें आई थीं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच हर अपार्टमेंट में कराई जाए, ताकि ऐसे हादसों को समय रहते रोका जा सके।

See also  बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now