तेजस्वी के मंच पर पप्पू-कन्हैया को नो एंट्री, राहुल गांधी के सिक्योरिटी ने रोका, देखिये VIDEO

तेजस्वी के मंच पर पप्पू-कन्हैया को नो एंट्री, राहुल गांधी के सिक्योरिटी ने रोका, देखिये VIDEO

पटनाः महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को फजीहत झेलनी पड़ी। दोनों नेताओं को राहुल गांधी की गाड़ीनुमा मंच पर चढ़ने से रोका गया। उस गाड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले से राहुल के साथ सवार थे। सुरक्षाकर्मियों ने पप्पू और कन्हैया को ऊपर नहीं चढ़ने दिया। हालांकि, महागठबंधन के कुछ अन्य नेता चढ़ने में कामयाब रहे।

लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार
चुनाव आयोग के मतदाता विशेष पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन की ओर से गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस बंद में शामिल होने बुधवार को पटना पहुंचे। पटना में प्रदर्शन के दौरान एक ओपन ट्रक में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवार हुए। इस गाड़ी में महागठबंधन के कुछ अन्य नेता भी चढ़े।

बिहार बंद में एक साथ शामिल हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, जगह-जगह रोकी गई ट्रेनें
सांसद पप्पू यादव ने जब इस चढ़ने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हाथ दिखाकर रोक दिया। मौके पर भारी भीड़ होने की वजह से धक्कामुक्की भी होने लगी। पप्पू यादव के पास कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। उन्हें भी गाड़ी में जगह नहीं मिल पाई। इसके बाद दोनों नेता वहां से पीछे हट गए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

गोपाल खेमका के शूटर उमेश ने गंगा किनारे सीखा पिस्तौल चलाना, शादी में जेनरेटर चलाता था
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कन्हैया ट्रक पर चढ़ गए थे लेकिन उन्हें वापस नीचे उतार दिया गया। दरअसल, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बिहार में मजबूत करने के लिए कन्हैया कुमार को आगे किया गया। मार्च में कन्हैया ने नौकरी दी, पलायन रोको यात्रा भी निकाली थी, जिससे महागठबंधन और खासकर तेजस्वी यादव की आरजेडी में असहजता देखी गई थी।

जयराम महतो और दो यूट्यूबर पर केस दर्ज, महिला ने लगाया अपमानित करने का आरोप
दूसरी ओर, पप्पू यादव कांग्रेस से दूर होकर भी खुद को राहुल गांधी का सच्चा सिपाही बताते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से लड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेजस्वी यादव की जिद के आगे उनकी एक नहीं चल पाई। नतीजतन, आरजेडी ने बीमा भारती को टिकट दिया और पप्पू यादव उनके खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत भी दर्ज की। पप्पू यादव कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू के करीबी रहे थे, लेकिन बाद में उनकी परिवार से अनबन होती चली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now