डेस्कःएक यात्री की सूचना पर आम्रपाली एक्सप्रेस में आतंकी गतिविधि की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत बस्ती स्टेशन पर रोककर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, दो व्यक्तियों को शक के आधार पर ट्रेन से उतारा गया। ट्रेन लगभग 32 मिनट की देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन से उतारे गए दोनों व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई। उनमें से एक ने खुद को अग्निवीर बताया है। दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।
पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में CBI कोर्ट का फैसला, लड्डन मियां समेत 3 बरी, तीन अन्य दोषी करार
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला यात्री ने रेल मदद के नंबर पर ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति के यात्रा करने के बारे में सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। टीम ने पूरे ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। महिला यात्री ने शिकायत में बताया था कि वह कटिहार से गोरखपुर तक की यात्रा कर रही है।
HC ने दिया था बकाया वेतन देने का आदेश; जल संसाधन विभाग ने नहीं माना, सचिव सहित अधिकारियों पर गिरी गाज
उसने शक जाहिर किया था ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं जिन पर उसे शक है। उसका कहना था कि इनमें से एक व्यक्ति का चेहरा बिहार पुलिस द्वारा जारी आतंकवादियों में से एक के स्केच से मिलता है। महिला यात्री ने कहा कि वह इस मामले की खोजबीन करवाना चाहती है। इसके बाद महिला से फोटो और विवरण मांगा गया। यह सूचना ऑन ड्यूटी एस्कॉर्ट पार्टी, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती, राजकीय रेलवे पुलिस कंट्रोल रूम गोरखपुर को जानकारी दी गई।
‘शंभू महतो’ वाली ‘दो बीघा जमीन’ 4K में हुई रिस्टोर, वेनिस फिल्म फेस्टिवल में विमल रॉय की फिल्म बताएगी विस्थापन की कहानी
जीआरपी बस्ती और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती ने ट्रेन की तलाशी ली और संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को ट्रेन से उतार लिया। दोनों में से एक खुद को लगातार अग्निवीर बताता रहा। दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि उसके पास से अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से गहन पूछताछ कर रही हैं और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। आम्रपाली एक्सप्रेस बिहार के कटिहार से पंजाब के अमृतसर तक चलती है।




