पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बिछा दिया, रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे हुआ पहलगाम आतंकी हमले का विरोध

पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बिछा दिया, रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे हुआ पहलगाम आतंकी हमले का विरोध

रांचीः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत के लोग अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे है। देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न समुदाय के लोग पाकिस्तान की करतूत के खिलाफ अपना आक्रोश दिखा रहे है। हिंदू हो या मुसलमान या फिर किसी अन्य धर्म-संप्रदाय को मानने वाले सभी लोग अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग यहां तक की महिलाएं भी बुर्का पहनकर सड़क पर उतरी और पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Screenshot 2025 04 25 13 02 19 75 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों ने दूसरे पर चलाया बुलडोजर
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में भी अलग-अलग धर्म संप्रदाय के लोग अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। राजधानी रांची के अपर बाजार इलाके में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाने के लिए लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर बिछा गया। वहां से गुजरने वाले लोग अपने पैरों तले रौंदते हुए पाकिस्तान के प्रति अपने गुस्से का इजहार कर रहे है।

 

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता
रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में पाकिस्तान का झंडा सड़क पर लगाकर आक्रोश जताया जा रहा है। जिस जगह पर झंडा बिछाया गया है वहां बगल में मस्जिद भी मौजूद है। मुस्लिम समुदान के लोग वहां सड़क पर उतरकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आये। उस सड़क से गुजरते वाले राहगीर पाकिस्तान के झंडे को पैरों से रौंदते और कई लोग पाकिस्तान के झंडे पर थूकते नजर आये। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आम लोग अपने तरीके से विरोध जता रहे है। कोई कैंडल मार्च करके तो कोई पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते तो कोई पाकिस्तान के झंझे को पैरों के नीचे रौंदते नजर आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now