पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों ने दूसरे पर चलाया बुलडोजर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों ने दूसरे पर चलाया बुलडोजर

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिसमें दो आतंकवादी स्थानीय थे। लश्कर ए तोएबा से जुड़े स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन और आसिफ शेख के घर को सुरक्षाबलों ने गिरा दिया है।

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता
आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया। आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस आतंकी पर पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। वहीं, इस हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया।

See also  कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लेकर किया भावनात्मक पोस्ट, कहा-'बाबा आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है'

 

पहलगाम Update: क्रास फायरिंग में शहीद जे अली शेख को श्रद्धांजलि, दिल्ली में दुकानें बंद, सीमा पर फायरिंग

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों के एक समूह ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे और भारत के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे। आतंकवादियों में दो स्थानीय भी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now