आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुआ पाकिस्तानी सेना का अफसर, दी गई सलामी, आतंक का चेहरा हुआ बेनकाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुआ पाकिस्तानी सेना का अफसर, दी गई सलामी, आतंक का चेहरा हुआ बेनकाब

डेस्कः 6-7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंवादियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इसमें आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंवादी मारा गया और उसके जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल हुए। इस हमले में आतंकी अब्दुल राउफ मारा गया जिसके जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी पहुंचे और उसे सालामी भी दी गई।

GqV92DqbwAASEdE scaled

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तानी एंकर लगी रोने, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
भारत के एयरस्ट्राइक में मारे गये आतंवादियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के शामिल होने और आतंकियों के शवों को पाकिस्तान के झंडे में लिपेट दिये जाने के बाद अब पाकिस्तान दुनिया की नजर में बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान खुद को आतंवकवादियों से पीड़ित बताता है और दूसरी तरफ आतंकवादियों के जनाजे में सेना के अधिकारी शामिल होते है।

GqV92DZboAAgHMa scaled

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
अब्दुल रऊफ के जनाजे में पाकिस्तानी अधिकारियों के पहुंचने से साबित हो गया है कि पाकिस्तान में चलने वाले तमाम आतंकवादी संगठनों को चलाने वाली पाकिस्तान की सेना है। पाकिस्तानी सेना ही जिहाद के नाम पर आतंकवादी संगठनों को मदद देती है, उनका पालन पोषण करती है और फिर उनका भारत के खिलाफ इस्तेमाल करती है। लेकिन अब भारत के धैर्य ने जवाब दे दिया है और अब भारत ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है।

See also  10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

Operation Sindoor Live Updates: हमले में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश प्रमुख बोला-‘मैं भी मर जाता’
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए हैं। भारत ने जिन जगहों पर हमले किए हैं, उनके नाम हैं बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भींबर, ⁠चक अमरू, ⁠बाघ, ⁠कोटली,⁠ सियालकोट और ⁠मुजफ्फराबाद। हालांकि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि ये हमले सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को बनाए गये हैं और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now