भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

डेस्कः 6 और 7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर चलाने से बौखलाये पाकिस्तान ने एलओसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना ने दर्जनों गांवों में तोपों और मोर्टार से गोलीबारी की।

Operation Sindoor पर क्या कह रही हैं पहलगाम टेरर अटैक में सुहाग खो चुकी पीड़ित महिलाएं.. सुनिए
बुधवार को पाकिस्तानी सेना के द्वारा किये गये हमले में एक महिला दो बच्चे समेत सात भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से मिसाइल हमला किया गया। इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी बराबर जवाब दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी सात मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ जिले में हुई हैं। जबकि, 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में दस लोग घायल हुए और राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हुए।

See also  कर्नल सोफिया कुरैशी को बताया पाकिस्तानी-आतंकवादियों की बहन, BJP के मंत्री ने कहा-'मोदी कपड़े उतार नहीं सकते थे इसलिए उसको भेजा'

 

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी PM का आया बयान, कहा-यह “Act of War”

भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद, पाकिस्तानी सेना लगाता सीमा पार से गोलाबारी कर रही है। इससे जम्मू-कश्मीर में कम से कम सात नागरिक मारे गए और 38 घायल हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेंढर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुंछ में छह लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now